Betul Samachar: विडंबना: स्वनिधि समृद्धि योजना की धीमी रफ्तार, महज 17 प्रतिशत को मिला लाभ

Betul Samachar: Irony: Slow pace of Swanidhi Samriddhi Yojana, only 17 percent got benefit

दो वर्ष में स्वनिधि समृद्धि योजना में 36 हजार में से महज 1359 हितग्राही लाभांवित, कलेक्टर ने सिटी मिशन के मैनेजर को जारी किया नोटिस

Betul Samachar: बैतूल। शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए जनप्रतिनिधि तो खूब प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इस पर कुछ अधिकारी पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला स्वनिधि से पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभ न मिलने के बाद सामने आया है। चौकाने वाली बात यह उजागर हुई है कि जिले के आठ निकायों में वर्ष 2022 से शुरू हुई इस योजना में इस माह तक कुल 36 हजार 867 उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे, लेकिन इसमें से महज 1359 हितग्राहियों को ही योजना का लाभ मिल पाया है।

इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में स्वनिधि का काम किस तरह से चल रहा है। कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सिटी मैनेजर, एनयूएलएम को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने पर सिटी मैनेजर पर कार्रवाई भी हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों को लगातार निर्देश जारी कर रही है। राज्य के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा योजना के तहत प्रगति की रिपोर्ट हर माह मांगी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक और वास्तविक हितग्राहियों को इसका लाभ दिया जा सके। इसके बावजूद बैतूल जिले में पीएम स्ट्रीट योजना के अंतर्गत पथ विक्रेता एवं उनके परिजनों को आठ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने में कोताही बरती जा रही है।

स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत जिले में हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने में एनयूएलएम फिसड्डी साबित होते जा रहा है। यही वजह है कि योजना की रफ्तार को अब तक गति नहीं मिल पाई है। चौकाने वाली बात यह है कि नगरीय निकायों में योजना का तृतीय चरण दिसंबर 2022 और पांचवां चरण अगस्त 2023 से शुरू किया गया था, लेकिन जुलाई 2024 तक 36867 में से 1359 हितग्राहियों को लाभ दिए जाने से योजना को लगाया पलीता सामने आ गया है।

कलेक्टर नाराज, नोटिस किया जारी

इधर जानकारी मिली है कि एनयूएलएम के सिटी मिशन मैनेजर अखिलेश चौहान और हंसराज मसतकर को योजना की प्रगति अत्यंत कम होने के बाद नोटिस जारी कर दिया है। कलेक्टर सूर्यवंशी ने योजना की रफ्तार धीमी होने पर जारी नोटिस में बताया है कि आपके द्वारा पीएम स्ट्रीट योजना में व्यक्तिगत रूचि नहीं ली जा रही है। यह आपके पदीय दायित्वों का स्पष्ट उल्लंघन होने के साथ ही अकुशल कार्यशैली एवं कर्तव्यबोध की अज्ञानत का परिलिक्षित करता है।

कलेक्टर ने जारी नोटिस में कहा है कि यदि तीन दिन के भीतर जवाब नहीं दिया जाता है तो दोनों सिटी चीफ के विरूद्ध अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्रवाई की बात कलेक्टर ने कही है। इसके साथ ही कहा है कि एक सप्ताह के भीतर योजना का शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करना सुनिश्चित करें। अन्यथा बिना कोई सुनवाई और मौका दिए एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

बैतूलबाजार के बुरे हाल, सारणी सर्वश्रेष्ठ

जिले के आठ निकायों में पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत बैतूलबाजार नगर परिषद के सबसे बुरे हाल है। यहां पर पांच चरणों में 793 आवेदनों में से एक भी आवेदन स्वीकृत नहीं किया गया। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पीएम की योजना की क्या दुर्गति की गई है। चिचोली में तीन चरणों में 862 में से 6 आवेदन, आमला में तीन चरणों में 2937 में से 19, भैंसेदही में चार चरणों में 734 में से 10, आठनेर में तीन चरणों में 1369 में से 33, मुलताई में तीन चरणों में 3175 में 117, बैतूल में 15032 में से 694 और सारणी में तीन चरणों में 10696 में से महज 480 आवेदन स्वीकृत हुए। योजना के प्रगति प्रतिशत की बात करें तो सर्वाधिक 4.62 और सबसे कम 0 प्रतिशत बैतूलबाजार नगर परिषद है।

इनका कहना…

पीएम स्ट्रीट योजना के तहत प्रगति अत्यंत कम होने के बाद एनयूएलएम के सिटी मैनेजर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। योजना का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर बैतूल।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button