Betul Samachar: कालेज की तरह चिचोली के 13 करोड़ के गबन में आरोपियों तक पहुंचेगी पुलिस!

Betul News: Like the college, the police will reach the accused in the embezzlement of Rs 13 crore in Chicholi!

नए एसपी की आमद के बाद उम्मीद जागी, पुराने एसपी केवल जांच होने का हवाला देते रहे

Betul Samachar: बैतूल। जिलेकी चिचोली और भीमपुर जनपद में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत हुए 13 करोड़ 21 लाख के घोटाले में मुख्य आरोपी और कंप्यूटर आपरेटरों पुलिस गिरफ्त से 6 माह बाद भी बाहर है। वैसे खुद भाजपा के नेता ही इस मामले में कुछ भी न होने का दावा कर अपनी ही पार्टी को घेरे चुके हैं। दूसरी तरफ उनकी बातें इसलिए सच साबित हो रही, क्योंकि तत्कालीन एसपी ने शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी को एसआईटी का जिम्मा सौंपा, लेकिन वे आज तक केवल एक आरोपी को पकड़ पाए हैं।

शेष के बारे मेंं न तो जानकारी दे रहे हैं और न ही मीडिया के फोन उठा रहे हैं। नए एसपी वीरेंद्र जैन की आमद के बाद जेएच कालेज के घोटाले के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद संभावना दिखाई दे रही है कि दो जनपदों में करोड़ों के घोटाले के आरोपियों पर भी शिकंजा कसेगा।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिले की चिचोली और भीमपुर जनपद पंचायत में 13 करोड़ 21 लाख से अधिक का गबन का खुलासा मार्च माह में हुआ था। खुद कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ इन जनपदों में पहुंचे, तब घोटाले की बू आने पर उन्होंने जिला पंचायत की एक अधिकारी से जांच करवाई। इस जांच के आधार पर चिचोली जनपद में पदस्थ कोर्डिनेटर राजेंद्र परिहार और दो आपरेटर सुमित सोनी और एक अन्य समेत एक जनपद सदस्य और उपकृत होने वाली फर्मों पर चिचोली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

तब से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। चिचोली पुलिस ने मामले में एफआईआर के बाद केवल औपचारिकता के लिए जांच शुरू की तो तत्कालीन पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने करोड़ों के घोटाले में जनप्रतिनिधियों की नाराजगी के बाद एसआईटी का गठन किया। इसका प्रमुख शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी को बनाकर निश्चित समय में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा था।

6 माह में एसआईटी ने केवल एक आरोपी को पकड़ा

बताया जाता है कि इस मामले में बनाई गई एसआईटी ने 6 माह में महज एक आरोपी को मुख्य आरोपी बनाकर मीडिया की वाहवाही लूट ली, लेकिन 13 करोड़ से अधिक का घोटाला करने वाले मुख्य आरोपी कोर्डिनेटर राजेंद्र परिहार और दोनों आपरेटरों का आज तक सुराग नहीं लगा पाई है। इस मामले में जनपद सदस्य की गिरफ्तारी बताई गई है। बड़ी बात यह है कि सभी पांचों विधायक ने इस मामले में भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उचित जांच का आग्रह किया था।

वहीं घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने भी मुख्यमंत्री से जांच का आग्रह किया। इसके बावजूद स्थानीय स्तर के अलावा भोपाल से कोई जांच नहीं बन पाई। एसपी झारिया के निर्देश पर बनाई गई एसआईटी के प्रमुख मयंक तिवारी ने मीडिया को हमेशा गुमराह करने वाली जानकारी दी। पहले बैंक से स्टीमेंट निकालने और आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा पूर्व में किया गया था, लेकिन आज तक न आरोपी गिरफ्तार हो सके और न ही 13 करोड़ के घोटाले के जांच रिपोर्ट की वास्तविकता पता चल सकी।

पूर्व एसपी झारिया भी इस मामले में पत्रकारों को गुुमराह करने वाला सवाल देकर आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का झूइा वादा करते रहे न तो वे अपने कार्यकाल में मुख्य आरोपियों का सुराग लगाने के अलावा किसी की संपत्ति कुर्क नहीं कर पाए, जबकि आरोपियों को ईनाम रखने के बावजूद आरोपियों का सुराग न लगाना प्रशासनिक तंत्र की चूक की ओर भी इशारा कर रहा है।

राजनीतिक दबाव आड़े नहीं आया तो दिखेंगे सकारात्मक परिणाम

इधर एक जानकार सूत्र ने बताया कि नए एसपी वीरेंद्र जैन की आमद के बाद 13 करोड़ के घोटाले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। यदि राजनैतिक दखल मामले में नहीं आया तो जेएच कालेज में हुए घोटाले के मुख्य आरोपी की तरह चिचोली-भीमपुर जनपद के सभी फरार आरोपी पकड़े जा सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नए एसपी ने आमद के बाद प्रमुख मामलों की फाइल बुलाई थी।

इसके बाद ही जेएच कालेज में हुए करोड़ों के घोटाले का मास्टर माइंट पकड़ा गया। अब चिचोली- भीमपुर जनपद में हुए करोड़ों के घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना अधिक बढ़ गई है। सूत्रों ने दावा किया है कि इस मामले में एसपी ने अधीनस्थों को कुछ निर्देश भी दिए है, इसके सकारात्मक परिणाम आगामी दिनों में देखने को मिल सकते हैं।

इनका कहना

मुझे जानकारी मिली हे कि दोनों जनपद में 2021 से अनियमित्ता चल रही थी। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के शीघ्र प्रयास किए जाएंगे। इसे प्राथमिकता में रखा गया है।

वीरेंद्र कुमार जैन, एसपी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button