Betul Samachar: कलेक्टर के सख्त एक्शन के बाद एकलव्य शाहपुर में मची खलबली
Betul Samachar: There was panic in Eklavya Shahpur after the strict action of the collector.

अपात्र रसूखदार अपनी करतूत छिपाने के प्रयास में लगे, प्राचार्य भी नियमों को दिखा रहे ठेंगा?
Betul Samachar: बैतूल। शाहपुर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर की पोल परत दर परत खोलने के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं। सूत्रों के सांझवीर टाईम्स द्वारा इस बारे में सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित करने के बाद कलेक्टर ने अपात्रों को उनकी मूल पदस्थापना पर भेजे जाने के लिए शासन को पत्र जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि अपनी जमीन खिसकती देख अब रसूखदार अपात्र अपनी करतूतों पर पर्दा डालकर दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। इधर एकलव्य के प्रभारी प्राचार्य को कार्यमुक्त किए जाने के बावजूद वे कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं और आज भी परिसर में घूमते नजर आ रहे हैं।
शासकीय पत्रों और आदेशों में छेड़छाड़ की संभावना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल सांध्य दैनिक सांझवीर टाइम्स द्वारा लगातार खोले जाने के बाद विद्यालय में हड़कम्प मचा हुआ है। एकलव्य शाहपुर में अपात्रों के साम्राज्य होने की खबर लगातार प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा अपात्रों को हटाने के लिए शासन को तत्काल पत्र प्रेषित कर दिया गया है, किंतु एकलव्य शाहपुर में अब अपने आपको बचाने और जांच से बचने के लिए इन अपात्रों ने उठा पटक शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि एकलव्य शाहपुर में कलेक्टर के एक्शन के बाद अपात्रों की नींद उड़ी हुई है।
शासकीय पत्रों से छेड़छाड़ की आशंका
माना जा रहा है कि अब आपत्रों का एकलव्य शाहपुर से मूल पदस्थापना पर जाना लगभग निश्चित हो चुका है। इसी डर के चलते कार्यालय के अंदर शासकीय पत्रों और आदेशों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी गई है। अपने अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए कई दस्तावेजों को परिवर्तित किए जाने की संभावना जताई जा रही है । खास बात यह है कि एकलव्य शाहपुर से कार्यमुक्त होने के बाद भी पूर्व प्रभारी प्राचार्य गुलाब राव बरडे लगातार इस कार्यालय में देखे जा रहे हैं, यह जांच का गम्भीर विषय हो सकता है। इस मामले में जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त शिल्पा जैन का मौन धारण किए रहना भी कई सवालों को जन्म दे रहा है। वे न तो फोन उठा रही है और न इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण दे रही है।





