Betul Ki Khabar: सीएम ने भावी प्रदेश अध्यक्ष के लिए हेलीकाप्टर में की सीट रिजर्व
Betul Ki Khabar: CM reserved a seat in the helicopter for the future state president

आदिवासी-सामान्य वर्ग से अध्यक्ष बनने को लेकर जमकर कवायद, 5 को खुलेंगे पत्ते
Betul Ki Khabar: भोपाल/बैतूल। भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? इसके पत्ते 5 अप्रैल तक खुल जाएंगे। दरअसल 6 अप्रैल को रामनवमी के साथ भाजपा का स्थापना दिवस भी है। इस मौके को भाजपा भुनाना चाह रही है। इसी वजह रामनवमी के पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नाम का एलान हो जाएगा। इस बात की संभावना को उस समय और अधिक बल मिला, जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भावी प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपने हेलीकाप्टर में सीट रिजर्व कर ली है। कहा जा रहा है कि 6 अप्रैल को भोपाल में भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नए प्रदेश अध्यक्ष को अपने साथ लेकर जाएंगे।
हालांकि अब तक यह सस्पेंस बना हुआ है कि अगला प्रदेश अध्यक्ष होगा कौन? इस पर सस्पेंस अभी तक बना हुआ है। भाजपा के शीर्ष नेता भी नए अध्यक्ष को लेकर पत्ते नहीं खोल रहे हैं। केवल मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बुधवार को नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर इशारों में ही कहा है कि उन्होंने नए अध्यक्ष के लिए हेलीकाप्टर में सीट रिजर्व कर ली है। इसके साथ ही राजधानी भोपाल के स्टेट हेंगर में भी मुख्यमंत्री ने अपने साथ नए प्रदेश अध्यक्ष की बिना नाम की सीट रिजर्व कर संकेत दिए है कि भाजपा के स्थापना दिवस के पहले प्रदेश भाजपा को नया मुखिया मिल जाएगा। इसी के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जमकर सुगबुगाहट चल रही है। हर कोई इस बात के लिए आतुर है कि अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा?
आदिवासी-सामान्य वर्ग में से मिल सकता है मौका
चर्चा है कि दिल्ली में हाईकमान ने नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम लगभग तय कर दिया है। केवल नाम की औपचारिकता शेष रह गई है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, यह कोई नहीं बता रहा है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अपनी मोहर लगा दी है, केवल घोषणा भर बाकी है। चर्चा यह भी है कि नया प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी वर्ग से हो सकता है। इसमें तीन प्रमुख नाम चर्चा में चल रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि सामान्य वर्ग से भी प्रदेश अध्यक्ष बनाने के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा का नया मुखिया आदिवासी वर्ग से होगा या सामान्य से, इसका खुलासा 5 अप्रैल की शाम तक हो जाएगा। 6 अप्रैल को ही भाजपा के स्थापना दिवस पर नए प्रदेश अध्यक्ष अपना पदभार ग्रहण कर सकते हैं।