Betul News: रिमझिम फुआरों के बीच मना आजादी की वर्षगांठ का जश्र

स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में  कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने किया ध्वजारोहण

Betul News:बैतूल। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह  शनिवार को बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

तत्पश्चात रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़ें गए। आकर्षक परेड प्रस्तुति के बाद उन्होंने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ सोनवणे तथा पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश वाचन को बड़ी एलईडी के माध्यम से देखा व सुना गया। सभी ने मुख्यमंत्री के संदेश को देखा और सुना। जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ सोनवणे ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर संदेश का वाचन किया और जिले के सभी नागरिकों को बधाई दी।

स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व पूरे जिले में देशभक्ति, उत्साह और हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों के आयोजन किए गए।

 विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य की दी मनमोहक प्रस्तुति—

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान मानसरोवर द स्कूल बडोरा ने ‘संदेसे आते है और वो मिटटी के बेटेÓ गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। शासकीय पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल ने ‘वंदे मातरमÓ तथा आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा के विद्यार्थियों ने बिरसा मुंडा जंगल रखवाला पर  मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसी प्रकार जनजातिय कार्य विभाग कन्या छात्रावास बैतूल के विद्यार्थियों ने ‘वन्दे मातरम श्रेष्ठ भारत, एक भारतÓ गीत पर तथा शासकीय कन्या क्रीडा परिसर, हमलापुर बैतूल के विद्यार्थियों ने Ó झूमर जा रे पडकी झूमरÓ गीत पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर हमलापुर बैतूल, द्वितीय स्थान पर आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा तथा तृतीय स्थान पर शासकीय अनुसूचित जनजातिय कार्य विभाग कन्या छात्रावास बैतूल रही।

 सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

  इस अवसर पर आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों तथा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस सहित अन्य विभागों के, अपने पदीय कर्तव्यों का उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य संपादन के लिए  प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

जिसमें टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर चिचोली ब्लॉक की एएनएम ममता रघुवंशी को राज्य से प्राप्त प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। जिले में स्कैनिंग कार्य, अभिलेख सत्यापन, गिरदावरी कार्य,  मानदेय भुगतान, पटवारी की वार्षिक गोपनीय चरित्रावली में उत्कृष्ट कार्य पर तकनीकी सहायक श्री संदीप निरापुरे, संस्थागत प्रसव एवं नवजात शिशु की देखभाल और टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए नर्सिंग ऑफिसर प्रा.स्वास्थ्य केंद्र बोरदेही माधुरी माकोड़े, सीवियर एनीमिया चिन्हाकन, मैनेजमेंट  वर्ष 2024 25 में शिशु मृत्यु एवं बाल मृत्यु की संख्या शून्य होने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य पर सीएचओ उप स्वास्थ्य केंद्र खपरिया, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं चतुर्थ जांच शत प्रतिशत करने पर एएनएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ससुन्द्रा की नीलिमा चौरे, टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य पर एएनएम उप स्वास्थ्य केंद्र गढ़ा,  शाला के वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों का सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के उत्कृष्ट प्रयास कार्य के लिए घोड़ाडोंगरी प्राचार्य  विवेक तिवारी, उच्च न्यायालय के प्रकरणों से निराकरण में विशेष सहयोग प्रदान करने पर पटवारी बैतूल घनश्याम लोखंडे, अपने मूल दायित्वों के अतिरिक्त शासन के विभिन्न योजना का संपादन एवं समन्वय करने पर पटवारी निखिल देशमुख को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

विभागीय अधिकारियों को भी मिला सम्मान

 इसके अलावा विभागीय योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन सतीश पवार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सरवन एस मरकाम, प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शुभम वानखेडे, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग नरेंद्र कुमार गौतम, उपसंचालक पशु डॉ.सुरजीत सिंह, स्टेनोग्राफर कलेक्टर मुकेश कुमार गुमास्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार जिले में समय सीमा के भीतर त्रुटि रहित एवं सर्वप्रथम चार्ज की एचएल में मकान गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर तहसीलदार कीर्ति डेहरिया, थाने में लंबित अपराधों के निराकरण, अज्ञात हत्या के अनसुलझे प्रकरणों के निराकरण में थाना प्रभारी साइखेड़ा के उप निरीक्षक भैयालाल उईके, लूट, एनडीपीएस महिला संबंधी मामलों की उत्कृष्ट विवेचना के लिए थाना सारणी उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, महिला संबंधी शिकायतों में त्वरित कार्यवाही एवं समय समय पर कार्यों को पूर्ण निष्ठा से करने के लिए महिला थाना प्रभारी बैतूल निरीक्षक कविता नागवंशी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

परेड में इनको मिला सम्मान

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत करने वाली विभिन्न बलों की टुकडियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। परेड ग्रुप ए में जिला पुलिस बल बैतूल ने प्रथम स्थान, वन विभाग बैतूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परेड ग्रुप बी में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल प्रथम स्थान, शासकीय महारानी लक्ष्मी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

परेड ग्रुप सी में राष्ट्रीय सेवा योजना जेएच कॉलेज बैतूल  प्रथम स्थान, लिटिल फ्लावर स्कूल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार परेड ग्रुप डी में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज रेड क्रॉस प्रथम स्थान तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल एनसीसी जूनियर डिवीजन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा परेड कमांडर प्रदीप रघुवंशी रक्षित निरीक्षक बैतूल,  मुख्य कमांडर शैफा हासमि को विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं अनहद म्यूजिक महाविद्यालय टीम को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के मधुर गायन पर पुरुस्कृत किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, लोकतंत्र सेनानियों, शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य सुधाकर पवार, कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन सहित विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण हजारे एवं डेनी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ और समापन वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button