Betul Ki Taza Khabar: अब बैल बाजार की जगह लगेगा सब्जी बाजार, नपा ने बनाई नई व्यवस्था
Betul Ki Taza Khabar: Now vegetable market will be set up in place of bull market, NPA has made a new arrangement

सड़कों पर लगने वाली दुकाने की गई शिफ्ट, कई दुकानदार कर रहे विरोध
Betul Ki Taza Khabar: बैतूल।। सदर क्षेत्र में सड़कों पर लगने वाला सब्जी बाजार अब बैल बाजार की जगह शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि यातायात में व्यवधान निर्मित ना हो पाए। गुरुवार नपा का अमला मौके पर पहुंचा जहां दुकाने हटाने को लेकर कुछ दुकानदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन समझाइश के बाद कुछ दुकानदार तो सहमत हो गए, लेकिन कुछ अभी भी इसका विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि सदर क्षेत्र में बैल बाजार पर प्रतिबंध लगने के बाद ओवर ब्रिज पुल के नीचे की जगह का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा था, लेकिन नपा ने अब यहां सब्जी बाजार लगाने की व्यवस्था बना दी है।
काशी तालाब, महाजन चौक कराया खाली
पिछले लंबे समय से सदर क्षेत्र में सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार अशोक साबले चौक से काशी तालाब और महाजन चौक से सदर ओवर ब्रिज तक सड़क के दोनों तरफ बाजार लगाया जा रहा था। इसकी वजह से यह दोनों ही सड़कें दोपहर तक जाम रहती थी। इसके अलावा कई सब्जियों की दुकानें गर्ल्स कॉलेज के आसपास बने हुए अधिकारियों के आवासों की गलियों में भी लगनी शुरू हो गई थी। सड़कों पर बाजार लगने के कारण वाहनों के आनेजाने का रास्ता बुरी तरह बाधित हो रहा था। गुरुवार सुबह ही नपा का अमला सदर पहुंचा और दुकाने उठवानी शुरू करवाई। महाजन चौक से ओवर ब्रिज तक सभी दुकाने हटवाकर बैल बाजार में लगवाई गयी ।
इसी तरह अशोक साबले चौक से काशी तालाब चौक तक का रास्ता भी खाली कराया गया है। प्रभारी सीएमओ बृजलाल परते ने बताया कि महाजन चौक की सड़क पर बैरिकेड लगाकर दुकान दारों को बैल बाजार की खाली जगह पर शिफ्ट किया गया है। यहां पूर्व में ही समतलीकरण कर लिया गया था। अब व्यवस्था बना दी गयी है कि, काशी तालाब से अशोक साबले चौक , महाजन चौक से ओवर ब्रिज, और अधिकारियों के आवासों के आदपास लगने वाली करीब 700 दुकाने बैल बाजार के मैदान पर ही लगाई जाएगी।
नाराजगी के बाद पुरानी जगह पहुंचे सब्जी विक्रेता
नगरपालिका ने बैल बाजार में सदर सब्जी बाजार शिफ्ट तो कर दिया, लेकिन व्यापारियों की नाराजगी साफ नजर आई। शिफ्ट करने के कुछ घंटे पर सब्जी बाजार एक बार फिर गर्ल्स कालेज से होता हुआ पीएचई आफिस की सड़क तक लगने लगा। चौकाने वाली बात यह है कि नगरपालिका का राजस्व अमले का कर्मचारी सब्जी विक्रेताओं से दस रुपए काटते रहा, लेकिन अपने अधिकारियों को पुराने स्थान पर बाजार लगने की जानकारी नहीं दे पाया। नगरपालिका के अधिकारी सब्जी विक्रेताओं के सामने बौने नजर आए। नतीजा यह हुआ कि सदर जाने वाले इस मार्ग पर सब्जी बाजार लगने से एक फिर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। समाचार लिखे जाने तक बैल बाजार में लनगे वाला सब्जी बाजार गर्ल्स कालेज के सामने से जलसंसाधन विभाग कार्यालय तक लगा हुआ था।
इनका कहना….
यातायात व्यवस्था अवरूद्ध होने के कारण नई व्यवव्स्था बनाई है। कुछ व्यापारी बैल बाजार में नई व्यवस्था के तहत दुकानें लगाने से मना कर रहे हैं। जिन्होंने पुराने स्थान पर दुकान लगाई है, उन्हें समझाइश दी जाएगी। न मानने पर कार्रवाई भी तय करेंगे।
ब्रजगोपाल परते,प्रभारी सीएमओ नपा बैतूल।





