Betul News: दो पक्षों के विवाद में बलि का बकरा बनी बैतूलबाजार टीआई

Betul News: Betul Bazar TI became the scapegoat in the dispute between two parties.

कल तक कह रहे थे लाईन हाजिर, अब केवल हटाने की बात नहीं उतर रही गले

Betul News: बैतूल। बैतूल थाना क्षेत्र के कोलगांव में मंगलवार को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद टीआई बबीता धुर्वे बलि का बकरा की कहावत चरितार्थ हो गई। दरअसल एक पक्ष के टीआई पर मारपीट के आरोप के बाद एसपी निश्चत एन झारिया ने बैतूल एसडीओपी को जांच अधिकारी बनाया था, उनकी जांच शुरू भी नहीं हुई थी कि लाईन हाजिर कर दिया गया, लेकिन दूसरे दिन अधिकारी कह रहे है कि उन्हें स्वास्थ्य कारणों से हटाया गया है, उनके स्थान पर कार्यवाहक निरीक्षक नीरज पाल को बैतूलबाजार का टीआई बनाया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कोलगांव में मंगलवार जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, इसके बाद दोनों पक्षों को बैतूलबाजार थाने लाया। सूत्र बताते है कि थाने में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीआई बबीता धुर्वे पर दबाव बनाते रहे, लेकिन टीआई का कहना था कि जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। सूत्रों ने बताया कि इस बीच एक युवक ने थाने के पीछे जाकर अपना सिर ईंट से फोड़ डाला और एसपी से शिकायत कर दी कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की।

हालांकि मामला गंभीर होने पर एसपी निश्चल एन झारिया ने बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते को जांच के लिए बैतूलबाजार थाने भेजा। एसडीओपी द्वारा मामले में पुलिस स्टॉफ और शिकायतकर्ताओं से चर्चा की जा रही थी। इस बीच एसपी ने मामला बढ़ता देख बैतूलबाजार टीआई को लाईन हाजिर के निर्देश जारी कर दिए। सूत्र बताते है कि रात को ही टीआई बैतूलबाजार थाने से निकलकर लाईन आ गई थी।

सीसीटीवी कैमरे भी दे रहे बेगुनाही का सबूत

यह समझ से परे है कि एसडीओपी को जब जांच अधिकारी बनाया गया तो उनकी जांच पूरी हुए बिना टीआई को लाईन हाजिर करने पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है। जबकि सूत्र बताते है कि थाने के सीसीटीवी फूटेज में भी एक पक्ष के युवक द्वारा स्वयं अपना सिर ईंट से फोड़ते हुए आसानी से देखा जा रहा है। इतना बड़ा सबूत होने के बावजूद टीआई पर कार्रवाई सवालों में घिर गई है। इतना ही नहीं मामला बढ़ने पर कहा जा रहा है कि बीमारी के कारण उन्हें लाईन भेजा गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कार्यवाहक निरीक्षक नीरज पाल को बैतूलबाजार थाने की कमान सौंपी गई, लेकिन आनन-फानन में बिना जांच के टीआई को दोषी पाए जाने पर पुलिस या सिस्टम की पोल खुल गई है।

इनका कहना..

बैतूलबाजार टीआई स्वास्थ्य कारणों से वहां पदस्थ नहीं रहना चाहती थी, इसलिए उन्हें हटाया है, लाईन हाजिर नहीं किया है। सीसीटीवी कैमरों में भी शिकायतकर्ता खुद ईंट से अपना सिर फोड़ते दिखाई दे रहा है, इसकी भी जांच की जा रही है।

निश्चत एन झारिया, एसपी, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button