Betul Crime : अश्लील सामग्री और शराब के साथ पुलिस नेे महिला को पकड़ा़, वार्डवासियों की शिकायत पर मकान पर मारा था छापा
Betul Crime: Police caught the woman with obscene material and liquor, raided the house on the complaint of ward residents

Betul Crime : (बैतूल)। कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर स्थित भगत सिंह वार्ड में एक मकान में शिकायत पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। मकान के कमरे से एक महिला को हिरासत में लिया है। उक्त कमरे से पुलिस को शराब के बोतले और कंडोम के पैकेट मिले है।
पुलिस महिला को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई है। जिस युवक ने कमरे को किराए से लिया था उससे भी पूछताछ चल रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सदर बाजार भगत सिंह वार्ड में वार्ड की महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक मकान के भीतर रूम में एक संदिग्ध महिला है और कमरे में बाहर से ताला लगा दिया है।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घर में छानबीन की। कमरे का ताला तोड़ा तो रूम के अंदर एक महिला मिली है। महिला की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। महिला से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कोई जानकारी नहीं दी। जब पुलिस ने उक्त कमरे की चैकिंग की तो पुलिस को रूम से शराब की बोतल, डिस्पोजल और कंडोम के पैकेट मिले है। पुलिस ने उक्त महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली थाने लेकर गई।
- Also Read : Betul Samachar : शुद्धता का भ्रमजाल: बिना जांच-पड़ताल के पानी का कारोबार, शहर में लगातार बढ़ रहे प्लांट
अवैध गतिविधियां संचालन का शक
पुलिस का कहना है कि वार्डवासियों ने शिकायत की थी कि एक संदिग्ध महिला का घर में आना-जाना बना हुआ है। जिस घर में महिला आ रही है, उसे एक युवक को किराए पर दिया था। महिला के बार-बार आने पर वार्ड की महिलाओं को शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस युवक ने रूम किराए से लिया था, उसने महिला को कमरे के भीतर बंद कर दिया था और बाहर से ताला लगा दिया था। जब पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़ा तो कमरे के भीतर महिला बैठी थी।
आपत्तिजनक सामग्री मिलने से अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की संभावना बनी है। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि मौके से पुलिस को शराब की बोतल मिली है, जिस युवक ने रूम को किराए पर लिया था, उससे पूछताछ की तो उसने महिला को अपनी दोस्त होना बताया है। पुलिस का कहना है कि इसमें कोई मामला पंजीबद्ध नहीं होता है, समझाईश के बाद महिला को छोड़ दिया जाएगा।




