Betul Ki Khabar: अमृत भारत स्टेशन में प्राप्त राशि को पलीता लगा रहे अधिकारी
Betul Ki Khabar: Officials are wasting the amount received at Amrit Bharat Station.

कार्य योजना और नक्शे की जानकारी बोर्ड पर लगाने की मांग
Betul Ki Khabar: बैतूल।। करोड़ों की लागत लगाकर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बैतूल रेलवे स्टेशन का नव निर्माण किया जा रहा है। कछुआ चाल की गति से चल रहे काम मे स्टेशन का काया कल्प कैसे किया जाएगा। इसमें कितनी राशि खर्च की जाएगी इससे आम जनता के साथ समाज सेवियों को भी अनभिज्ञ रखा गया है। रेल यात्री संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद रमेश भाटिया ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन के काया कल्प पर गम्भीर सवाल खड़े करते हुए कार्ययोजना को सार्वजनिक किए जाने की मांग की है।
कार्ययोजना, नक्शा और लागत का लगाया जाए बोर्ड
श्री भाटिया का आरोप है कि,अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बैतूल रेलवे स्टेशन का भी काया कल्प किया जा रहा है।लेकिन इस योजना में कौन कौन से कार्य कितनी राशि से कराये जाने हैं जाने हैं इसकी जानकारी ना ही आम जनता को है और ना ही समाज सेवियों या फिर रेल यात्रियों को,यात्रियों की समस्याओं को रेलवे के समक्ष रखने वाली समितियों को दी गयी है। निर्माण के नाम पर कछुआ चाल से काम किया जा रहा है। स्टेशन के बाहर पार्किंग की जगह खुदाई कर छोड़ दिया गया है यात्री अलग परेशान हो रहे हैं।
सवाल यह है कि रेलवे द्वारा बोर्ड लगाकर जनता के सामने सभी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं कि जा रही है।जबकि केंद्र सरकार स्टेशन के विकास और जनता के लाभ के लिए ही राशि प्रदान कर रही है। लेकिन इसके ठीक विपरीत अधिकारी मनमानी और ठेकेदार की मिलीभगत से काम करवा रहे हैं। रेल यात्री संघर्ष समिति की मांग है कि ,कार्य योजना की समस्त जानकारी बोर्ड पर नक्शे सहित लगाएं अन्यथा समिति अग्रिम कार्यवाही करने के लिए बाध्य होगी।





