CM Mohan Yadav in Betul : आदिवासी दिवस पर सीएम डॉ. यादव 9 को आएंगे बैतूल

- लाड़ली बहना योजना समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे, प्रशासन ने तैयारी शुरू की

CM Mohan Yadav in Betul : बैतूल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आगामी 9 अगस्त को बैतूल आ रहे हैं। कार्यक्रम तय होते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। खबर है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में अगस्त माह की लाड़ली बहना किस्त की राशि एक क्लिक पर पूरे प्रदेश में डालने के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री बैतूल जिले में करोड़ों के विकास कार्य का लोकार्पण और भूमिपूजन कर सकते हैं।

कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासन के अधिकारियों की तैयारियां शुरू हो गई है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जिला मुख्यालय पर डॉ मोहन यादव का पहला कार्यक्रम होगा। इसके पहले वे लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके के नामांकन रैली में शामिल होने जरूर आए थे, लेकिन सरकारी कार्यक्रम में पहली बार शामिल होंगे। सूत्र बताते हैं कि इसी दिन विश्व आदिवासी दिवस भी रहेगा। बैतूल संसदीय क्षेत्र आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है, इसलिए मुख्यमंत्री के इस दिन कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है।

कुछ दिन पहले ही तय हुआ कार्यक्रम

जानकार सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री डॉ यादव हर माह अलग-अलग जिलों में प्रदेश की लाड़ली बहना को एक क्लिक पर 1250 रुपए की राशि डालते हैं। इस बार रक्षाबंधन पर्व के पहले यह आयोजन बैतूल में कराने का निर्णय लिया है। सूत्र बताते हैं कि बैतूल के विधायक और मुख्यमंत्री के काफी विश्वस्त सहयोगी हेमंत खंडेलवाल से भी उनके संबंध में भोपाल प्रवास के दौरान चर्चा हुई थी। हालांकि इस संबंध में विधायक खंडेलवाल से बिहार प्रवास पर होने के कारण पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने 9 अगस्त को अपने बैतूल प्रवास को हरीझंडी दे दी है।

लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम मेें हो सकता है कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के 9 अगस्त को बैतूल आने का कार्यक्रम कई मायने रखता है। दरअसल विश्व आदिवासी दिवस भी है। इसलिए कार्यक्रम के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने भी मुख्यमंत्री के आगमन की पुष्टि करते बताया कि अभी अन्य अधिकृत कार्यक्रमों का इंतजार कराया जा रहा है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि राजस्व समेत अन्य शिकायतों के निराकरण में प्रगति लाई जाए। यह भी खबर है कि सीएम का कार्यक्रम लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में होगा। वे यहां पर लाड़ली बहना को अपने हाथों से राशि वितरित करेंगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button