Betul Sex Racket :  भौंरा की पटेल कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

एक महिला और दो पुरुष गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त

Betul Sex Racket : शाहपुर। थाना क्षेत्र शाहपुर अंतर्गत भौंरा चौकी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 पटेल कॉलोनी में पुलिस ने एक सक्रिय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला समेत दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।

एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर के निर्देशन में भौंरा चौकी प्रभारी नीरज खरे ने पुलिस बल के साथ दबिश दी। पुलिस ने मौके पर एक महिला और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। तलाशी के दौरान महिला के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिससे स्पष्ट संकेत मिला कि यहां देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित हो रहा था।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी रहेगा।

स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें आसपास किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समाज को ऐसे गैरकानूनी धंधों से मुक्त कराया जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की तलाश में जुटी है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button