DD Uikey : केंद्र में राज्यमंत्री बनने के बाद डीडी का बैतूल पहुंचने पर ऐतिहासिक स्वागत
DD Uikey: Historic welcome for DD on reaching Betul after becoming Minister of State at the Centre.

मुलताई से लेकर बैतूल तक क्षेत्र के लोगों ने की अगवानी
DD Uikey : बैतूल। मोदी सरकार के 3-0 में केंद्र में आदिवासी मामलों के राज्यमंत्री बनाए गए दुर्गादास उइके का पहली बार जिला आगमन होने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। बीती रात उइके नई दिल्ली से वायुयान से नागपुर आए थे। सुबह वे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुलताई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुलताई आने के पहले उनका कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद बैतूल लौटते समय जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
जानकारी के मुताबिक नवनियुक्त मंत्री उइके का परमंडल, मोही, ससुंद्रा जोड़, पंखा, मिलानपुर पर भी स्वागत हुआ। बैतूल बाजार मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रवेश करते ही बैंड-बाजे और पटाखे फोड़कर नवनियुक्त मंत्री की आगवानी की। मंत्री का काफिला इसके बाद बडोरा में जैसे ही प्रवेश किया। यहां पर मंडल अध्यक्ष नीतू पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।
शहर में प्रवेश करते ही आतिशबाजी से गूंजायमान हुआ आसमान
गंज और कोठीबाजार मंडल द्वारा अपने लाड़ले सांसद और केंद्रीय मंत्री का शहर की सीमा में प्रवेश करते ही बडोरा के पास जमकर आतिशबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश कर नवनियुक्त मंत्री की आगवानी की।
स्वागत का यह सिलसिला बडोरा ब्रिज से शुरू होकर गेंदा चौक, कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, मुल्ला पेट्रो पंप, लल्ली चौक, गांधी चौक , थाना चौक, मुर्गी चौक, कालेज चौक, बाबू चौक, तांगा स्टैंड, कांतिशिवा चौक, मैकनिक चौक तक चलते रहा। इसके बाद काफिला भाजपा कार्यालय पहुंचा। यहां पर पार्टी की ओर से नवनियुक्त मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान अपने स्वागत से नवनियुक्त राज्य मंत्री भावुक हो गए।
काफिलों के साथ सभी विधायक भी मौजूद रहे
मुलताई से लेकर बैतूल तक दर्जनों की संख्या में वाहनों के काफिले के साथ नवनियुक्त मंत्री उइके बैतूल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यर्क्ताओं ने भी केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया।





