Sarni Nagarpalika Award : सारणी नपा को पीएम स्वनिधि में नेशनल अवार्ड, कल दिल्ली में मिलेगा पुरस्कार, कलेक्टर की टीम वर्क को दिया श्रेय

बैतूल। प्रदेश की तीसरी और जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका सारणी को पीएम स्वनिधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेशनल अवार्ड मिलेगा। सोमवार को आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023-24 के पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें सारणी नगरपालिका को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वित्तीय समावेश के साथ स्ट्रीट वेंडर सशक्तिकरण में श्रेष्ठ घोषित किया गया है। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने सारणी नपा सीएमओ एफके मेश्राम को इस संबंध में सूचना भेजी है। उन्हें 18 जुलाई को 3 सदस्यों के साथ यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए दिल्ली बुलाया है। पीएम स्वनिधि के निदेशक शालिनी पांडे द्वारा इस संबंध में सूचना दी गई है। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के स्टीन आडिटोरियम, इंडिया हेबिबेट सेंटर में आयोजित किया गया है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री द्वारा यह पुरस्कार सारणी सीएमओ को दिया जाएगा।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में मिला पुरस्कार

जानकारी सामने आ रही है कि पीएम स्वनिधि योजना में अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत करने के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने शहरी परियोजना अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया सहित सभी सीएमओ को निर्देश देते रहे। टीएल की बैठक में उन्होंने स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को अधिक से लाभ देने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसी का नतीजा है कि जिले की सबसे बड़ी नपा सारणी को पीएम स्वनिधि योजना में राष्ट्रीय पुरस्कार मिल रहा है। शहरी परियोजना अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया और सारणी नपा सीएमओ सीके मेश्राम ने मिलने वाले पुरस्कार का श्रेय कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को दिया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button