Betul JalSankat – बिग ब्रेकिंग: बंसल कम्पनी ने तोड़ी पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन, बुधवार बैतूल के लोगों को नहीं मिलेगा पानी, नपा कराएगी एफआईआर

Betul JalSankat -बैतूल। बैतूल से इंदौर तक सड़क बनाने वाली बंसल कंपनी की एक और लापरवाही महंगी पड़ते दिखाई दे रही है। दरअसल नगरपालिका द्वारा शहर के लोगों को पानी सप्लाई करने के लिए ताप्ती बैराज से विवेकानंद वार्ड के फिल्टर प्लांट तक पाइपलाइन बिछाई है। इस पाइपलाइन को बंसल कंपनी द्वारा दनोरा के पास हाईटेंशन लाइन के लिए ड्रिलिंग के दौरान तोड़ दिया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होते ही तेज जल प्रवाह पास के खेतों में चला गया। नगर पालिका को सूचना मिलते ही ताप्ती बैराज से पानी की सप्लाई बंद कर दी हैं। इसी वजह कल बुधवार को शहर के लोगों को पानी सप्लाई नहीं हो पाएगा। नगर पालिका बंसल कंपनी के खिलाफ एफआईआर करने की भी तैयारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम बंसल कंपनी द्वारा दनोरा की ओवरब्रिज के पास में हाईटेंशन लाइन के लिए ड्रिलिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान बैतूल शहर में पानी के सप्लाई के लिए बैराज से गई पाइप लाइन अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। देखते ही देखते बड़े पैमाने पर पानी निकाल कर रास्ते और खेतों में जमा हो गया । सूचना मिलने पर नगर पालिका ने बैराज से तत्काल पानी की सप्लाई बंद कर दी। बैतूल नगर पालिका के जल शाखा प्रभारी बृजेश खानुरकर और जल शाखा की टीम मौके पर पहुंच गई ,लेकिन अंधेरा होने और रास्ते मे बड़े पत्थर होने के कारण मंगलवार काम नहीं हो सका।

बुधवार नहीं आएगा नलों में पानी

जानकारी के मुताबिक बंसल कंपनी की लापरवाही के कारण पाइपलाइन फूटने के बाद शहर के लोगों को बुधवार पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। वैसे बुधवार सुबह 5 बजे नगर पालिका की टीम क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करेगी। यदि शाम तक पाइपलाइन सुधर गई तो सप्लाई शुरू कर शहर के साथ टंकियां को भरा जाएगा। इसके बाद गुरुवार से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। यदि कल काम नहीं होता है तो नगरपालिका को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं। ज्ञात हो कि नगर पालिका के पास फिलहाल ताप्ती बैराज के अलावा शहर के लोगों को पानी सप्लाई का कोई विकल्प नहीं है। लखापुर और गंगुडोह का पानी खत्म होने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। इससे पहले भी सड़क निर्माण कार्य के दौरान बंसल कंपनी द्वारा पाइपलाइन क्षतिग्रस्त की जा चुकी है।

इनका कहना…

बंसल कम्पनी ने हाईटेंशन लाइन का काम करने के पहले नगरपालिका को सूचना नहीं दी। इसी वजह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। कल मरम्मत के कारण शहरमे पानी सप्लाई प्रभावित रहगी। जहां जरूरत पड़ें टैंकर भेजे जाएंगे। बंसल कम्पनी की लापरवाही से कलेक्टर साहब को अवगत कराया जाएगा, हम कम्पनी के खिलाफ एफआईआर भी करवाएंगे।

ओमपाल सिंह भदौरिया
सीएमओ, नगरपालिका बैतूल।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button