Betul Samachar: बिजली विभाग और नपा के बीच झूल रहा पोल शिफ्टिंग का काम

Betul News: Pole shifting work is pending between electricity department and Nagar Palika

सीएमओ बोले जल्द और प्राथमिकता से कराई जाएगी पेड़ों की छँटाई

Betul Samachar: बैतूल। थाना रोड पर पोल शिफ्टिंग और पेड़ों की छंटाई का काम इन दिनों बिजली विभाग और नगर पालिका प्रशासन के बीच तालमेल के अभाव के कारण अटका हुआ है, जिसके चलते सड़क पर ट्रेफिक सहित आम जन की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। स्थिति यह है कि कलेक्टर द्वारा निरीक्षण कर दिशा-निर्देश देने के बाद भी अब तक काम आगे नहीं बढ़ पाया है। वह भी तब , जब कोतवाली के पास मात्र 4 से 5 पेड़ों की ही छंटाई की जाना है, जिससे पोल शिफ्टिंग और ट्रांसफार्मर हटाने का काम आसान हो सके।लेकिन अनदेखी और लापरवाही से यह सम्भव नहीं हो पा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोल शिफ्टिंग का जिम्मा संभाल रहे ठेकेदार ने साफ शब्दों में कह दिया है कि जब तक पेड़ों की छंटाई नहीं होगी, तब तक वह काम नहीं कर सकते क्योंकि पेड़ों की छँटाई का काम नपा को करना है। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका प्रशासन की सुस्ती इस पूरे मामले को और जटिल बना रही है। मात्र 4 से 5 पेड़ों की छँटाई की जानी है जो एक दिन में ही हो सकती है , लेकिन यह अभी तक संभव नहीं हो पाया है। हालांकि नपा सीएमओ ने भरोसा दिलाया है कि पेड़ों की छंटाई का काम प्राथमिकता और जल्द जल्द कराया जाएगा।

सरकारी विभागों की जिद बनी, जनता के लिए मुसीबतें

पोल शिफ्टिंग और पेड़ों की कटाई-छंटाई का यह मामला सीधे तौर पर आम नागरिकों से जुड़ा हुआ है। वर्तमान स्थिति में लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है क्योंकि सड़क बनाने वाले ठेकेदार का फुटपाथ बनाने का काम रुका हुआ है। यहां से गुजरने वाले वाहन सड़क से नीचे उतरकर या तो क्षतिग्रस्त हो रहे या फिर सड़क पर ही पार्क करना पड़ रहा है, जिसके चलते वाहन मालिकों को चालानी कार्यवाही का भी डर बना रहता है। यदि समय रहते समन्वय स्थापित कर पेड़ों की छंटाई कर दी जाए तो न केवल विकास कार्य को गति मिलेगी बल्कि राहगीरों और आसपास के रहवासियों की दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी। फिलहाल लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नपा और बिजली विभाग आखिर कब मिलकर इस अटके हुए काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे।

इनका कहना ….

पेड़ों की छंटाई नपा को ही करवाना है, प्राथमिकता से जल्द से जल्द छंटाई करवाई जाएगी ताकि आम जनता की परेशानी खत्म हो सके।

सतीश मटसेनिया, सीएमओ नपा

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button