Betul News : जंगल में सागौन के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी

नीचे पड़ा था शराब का पव्वा, शराब के नशे में फांसी लगाने की संभावना

Betul News : सारनी। शोभापुर कॉलोनी और बिछुआ गांव के बीच जंगल में सागौन के पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मृतक युवक की पहचान सारनी निवासी 27 वर्षीय राजवीर उर्फ गोलू पिता राजू सिरसाम के रूप में हुई है।

पाथाखेड़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का शोभापुर कॉलोनी के शक्ति नगर और बिछुआ गांव के बीच जंगल में पुलिया के पास लगे सागौन के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पेड़ के नीचे पानी की बॉटल और शराब पव्वा मिला है। बताया जा रहा है कि शोभापुर और बिछुआ गांव के बीच जंगल में दोपहर से सागौन के पेड़ से लटका शव देखा जा रहा है। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को काफी देर से मिली। गांव पहुंच मार्ग किनारे पेड़ पर युवक का शव लटका तो कई लोगों ने देखा।

लेकिन इसकी सूचना पुलिस को लोगों ने काफी देर से दी। मौके पर टी आई अरविंद कुमरे, चौकी प्रभारी दिलीप यादव समेत स्टाफ ने पहुंचकर निरीक्षण किया है। वहीं जांच अधिकारी ने शव का का पंचनामा बनाकर मामले को जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक भोपाल, सारणी और कोल गांव में रहता था। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से पहचान शांति नगर निवासी राजवीर उर्फ गोलू पिता राजू सिरसाम के रूप में हुई है। सड़क किनारे जंगल में पेड़ पर युवक के लटके मिलने की सूचना मिलते ही पूर्व सरपंच मनीराम धुर्वे और समाजसेवी श्यामू परते मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान करते रहे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button