Betul Hospital : जिला चिकित्सालय में आरओ मशीन गायब

Betul Hospital: RO machine missing in the district hospital

सामान्य पानी पीने के लिए मजबूर मरीज और उनके परिजन

Betul Hospital : बैतूल। करोड़ों की लागत से बना चमचमाते अस्पताल भवन को देख ऐसा लगता है कि यहां मरीज और परिजनों को सारी सुख सुविधाएं मिल रही होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मरीजों और परिजनों को सारी सुख सुविधाएं करने का दावा करते है, लेकिन हकीकत और कुछ है। भीषण गर्मी के दिनों में मरीज और परिजनों को जिला अस्पताल में ठंड और श्ुाद्ध पानी तक नसीब नहीं हो रहा है।

जिला अस्पताल में लगी आरो मशीन गायब है। सिर्फ बोर्ड पर लोगों को दिखाने के लिए लिखा है कि यहां आरो पानी पीने के लिए उपलब्ध है। बताया जा रहा है कि आरो मशीन कई दिनों से हटा दिया है। मशीन हटाने के बाद टंकी का सीधा पानी बिना फिल्टर किए मरीज और परिजनों को पिलाया जा रहा है।

अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर वॉटर आरो लगाया था, लेकिन यह वॉटर आरो खराब होने के बाद उसे हटाया दिया गया है। अब भीषण गर्मी में भी सामान्य गर्म पानी पीने को मजबूर हो रहे है। बताया जा रहा है कि टंकी से सीधा नीचे लाया और वहां टोटी लगा दी है, जहां से मरीज और परिजन पीने का पानी भरते है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा भीषण गर्मी में भी मरीजों को को स्वच्छ और ठंडा पानी नहीं पिलाया जा रहा है।

ट्रामा सेंटर पर भी आरो वॉटर खराब

जिला अस्पताल के अलावा ट्रामा सेंटर का भी वाटर आरो खराब हो गया है। यहां भर्ती मरीज और परिजन गर्म पानी पीने को मजबूर है। मरीजों को गर्मी के दिनों में ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। ट्रामा सेंटर में एक्सीडेंट एवं अन्य हादसों में हुए फैक्चरो को भर्ती किया जाता है। प्रथम तल पर प्रसूता वार्ड संचालित है। यहां प्रसूताओं को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब नहीं हो रहा है। जिसमें अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आ आ रही है।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश है कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध की जाए, लेकिन बैतूल अस्पताल के हालत ऐसे है कि मरीजों और परिजनों को ठंडा पानी भी नहीं मिल रहा है। अस्पताल में पानी की व्यवस्था नहीं होने के संबंध में सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा को मोबाईल नंबर 9425002915 पर संपर्क किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button