Betul Ki Khabar: बिना प्लानिंग के चल रहा सड़क निर्माण, शहर बना जाम का शहर

Betul Ki Khabar: Road construction going on without planning, the city has become a city of jam

पूरा कोठीबाजार मार्ग अवरुद्ध, त्योहार की सीजन में बढ़ी परेशानी

Betul Ki Khabar: बैतूल। शहर में स्मार्ट सड़क के नाम पर चल रहा व्हाइट टॉपिंग रोड का काम अब लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। कोतवाली से चौपाटी तक बन रही सड़क के चलते हर दिन जाम लग रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग रोज घंटों फंसे रहते हैं, लेकिन न प्रशासन जाग रहा है, न ठेकेदार सुधर रहा है।

कोतवाली से नगरपालिका तक एक लेन का काम तो किया गया, लेकिन दूसरी लेन अधूरी छोड़ दी गई। अब मशीनें चौपाटी पहुंच गई हैं और वहां खुदाई शुरू हो चुकी है। यानी एक तरफ का काम पूरा भी नहीं हुआ और दूसरी तरफ खोदाई चालू कर दी गई।गुरुवार को ठेकेदार ने जेल से कलेक्ट्रेट तक डामर सड़क उखाड़ना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे के बाद इस रास्ते को बंद कर दिया गया। इससे पूरा ट्रैफिक बस स्टैंड रोड पर आ गया। गंज और सदर जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से गुजरे। नतीजा ये हुआ कि रोड पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोग रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हो गए।

मनमानी कर रहा ठेकेदार, नहीं है कोई ठोस प्लान

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है। नपा तक का काम अधूरा है और अब चौपाटी-कलेक्ट्रेट की खुदाई शुरू हो गई है। ना कोई योजना दिख रही है, न किसी जिम्मेदार विभाग की मॉनिटरिंग लोगों का कहना है कि अगर कोतवाली से लल्ली चौक तक का काम पूरा कर लिया जाता, तब आगे का काम शुरू किया जाता तो ट्रैफिक कंट्रोल में रहता। लेकिन यहां तो हर जगह खुदाई है और शहर जाम से कराह रहा है।

आक्रोश में लोग, ठेकेदार के दावे पर भी संदेह

शहरवासी अब प्रशासन और ठेकेदार दोनों से नाराज हैं। लोगों का कहना है कि विकास जरूरी है, लेकिन बिना प्लानिंग के नहीं। ठेकेदार का दावा है कि 15 अगस्त से पहले सड़क बन जाएगी, लेकिन जिस तरह से बेतरतीब तरीके से काम हो रहा है, उससे लोग भरोसा नहीं कर पा रहे।

जनता की मांग: प्लानिंग के साथ हो काम

लोगों ने मांग की है कि प्रशासन को तुरंत दखल देना चाहिए। पहले जहां काम शुरू है, उसे पूरा किया जाए और ट्रैफिक कंट्रोल के वैकल्पिक रास्ते तैयार किए जाएं, ताकि लोगों को रोजाना की परेशानी से राहत मिल सके।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button