Betul Accident News | ब्रेकिंग : विवाह समारोह से लौट रहे युवकों की बाइक की बाइक दूसरी बाइक से भिड़ी, 2 की मौके पर मौत, एक अन्य गम्भीर

दुर्गाप्रसाद जौंजारे

आमला। आमला – बोरदेही मार्ग स्थित बोरीखुर्द के निकट शुक्रवार देर रात 2 बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 2 युवकों की जान चली गई। हादसे में एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ है। अमला थाना के एएसआई राममोहन यादव ने बताया कि बोरीखुर्द मार्ग पर रात 10 बजे के करीब दो बाइक की आपस में जोरदार भिंडत हो गई है।

हादसे में बाइक पर कचरबोह निवासी अशोक उइके और बुद्ध राम कुमरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। इस हादसे में बाइक सवार 1 अन्य युवक सुरेश कुमरे कचरबोह गभीर घायल हो गया है। उसका अस्पताल में डॉ द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अशोक उइके बोरदेही में शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहा था, इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है।

अस्पताल के डॉ.राकेश बचले ने दोनों युवकों को यहां मृत घोषित कर दिया गया। हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक की भिड़ंत तेज गति में होने के कारण हुई है। भिडंत की आवाज लोगों को दूर तक सुनाई दी। इसके बाद दुर्घटना होने की जानकारी आमला पुकिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई, लेकिन समय और एम्बुलेंस नहीं आने के बाद गम्भीर घायलों को निजी वाहन से आमला अस्पताल भेजा गया।

आमला क्षेत्र में औपचारिक बनी 108 एम्बुलेंस

आमला क्षेत्र 108 एम्बुलेंस गभीर मरीजों को उपलब्ध नहीं रहती है। सरकार भले ही बड़े -बड़े वादे, तमाम वादे करती है, पर आमला में लोगों को 108 एम्बुलेंस की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। इज अकेला मामला नहीं है, जब एम्बुलेंस के न आने पर घायलो को निजी वाहन से अस्पताल भेजना पड़ा। इसके पहले भी कई बार यह स्थिति दोहराई जा चुकी है। ऐसे में मरीजों को निजी वाहन का सहारा लेने मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों के लिए 108 एम्बुलेंस चिंता का विषय बन गया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button