Betul Politics: 1 और 1 मिलकर होंगे 11, सांसद-विधायक मिलकर करेंगे जिले का कायाकल्प

Betul Politics: 1 and 1 together will become 11, MP and MLA together will rejuvenate the district

कांग्रेस के मुक़ाबले भाजपा ने तय किया अपना विजन

Betul Politics : (बैतूल)। लोकसभा चुनावों में भले ही शोर शराबा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन जिले और बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा क्षेत्र के लिए सुख -सुविधाओं का पिटारा लेकर आने वाला है। जिले की भाजपाई राजनीति के सुपर सुप्रीमो एवं बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दुर्गादास उइके इसका पूरा खाका तैयार कर चुके हैं। सोमवार रात एक निजी होटल में तीनों नेताओं ने अनौपचारिक चर्चा में अपना विजन मीडिया के सामने रखा। इस दौरान बैतूल के पूर्व विधायक और लोकसभा संयोजक अलकेश आर्य भी उपस्थित रहे। जिस विजन पर विकास कार्य किए जाने हैं, उससे आने वाले समय मे जिले और लोकसभा क्षेत्र की दिशा और दशा दोनों बदलने के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।

हेमन्त के लगातार बढ़ते कद का मिलेगा फायदा

सोमवार को एक होटल में आयोजित पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने इरादें साफ कर दिए। देश-प्रदेश में काबिज भाजपा संगठन और सत्ता में बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल के बढ़ते कद और कुशल राजनीतिज्ञ कौशल को देखते हुए यह तय किया गया है कि चुनाव होने के बाद प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के अलावा जिले की पांचों विधानसभाओं में विधायक और लोकसभा क्षेत्र में सांसद भी भाजपा के ही होंगे। जो एक और एक मिलकर पूरे 11 होंगे। इसी आधार पर मिलजुलकर जिले और लोकसभा क्षेत्र के विकास सुनिश्चित होंगे, ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाएं और विकास मिल सके जिनकी जनता को दरकार है।

अनौपचारिक चर्चा में बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने बताया कि जिस तरह से भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है, उसे देखते हुए यह तय किया गया है कि विकास कार्यों के लिए तैयार की जाने वाली रूपरेखा को अमलीजामा पहनाए जाने के लिए सभी मिलजुलकर काम करेंगे। किसी भी प्रोजेक्ट को पूर्ण करने के लिए जो भी हो सकता है, उसे किए जाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जाएगा, ताकि आने वाले समय मे जिले और लोकसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल सके। काफी हद तक यह कहा जा सकता है कि हेमन्त खण्डेलवाल की राजनीतिक परिपक्वता धरातल पर नजर आ रही है। उनकी कुशल कार्यक्षमता का ही परिणाम है कि भाजपा के केंद्रीय संगठन की सहमति से आज वे महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों में प्रदेश चुनाव समिति संयोजक की जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। यह बात खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी खुले मंच से कह चुके हैं। इसमें कोई दो मत नहीं है कि इसका फायदा जिले एवं लोकसभा की जनता को आने वाले वक्त में जरूर मिलेगा।

कोरोना और राजनीतिक उठा पटक के बीच गुजर गए 5 साल

चर्चा के दौरान भाजपा नेताओं ने पिछले पांच सालों में किये गए कुछ विकास कार्यों का ब्यौरा मीडिया के सामने रखा। चर्चा में सांसद दुर्गादास उइके ने बताया कि वर्ष 2019 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देशवासियों को कोरोना जैसी महामारी से जूझना पड़ा। इस दौरान जिले की चार विधान सभाओं में कांग्रेस के विधायक और प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार लगभग 15 माह काबिज रही इस वजह से आधे से ज्यादा वक्त निकल चुका था, लेकिन अब अवसर आने की पूर्ण संभावनाएं नजर आ रही हैं लिहाजा आने वाले वक्त में हम सभी मिलकर जिले की पांचों विधानसभा समेत बैतूल – हरदा -हरसूद लोकसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं।

29 लोकसभा की कमान, बैतूल पर अधिक फोकस

वैसे तो संगठन क्षमता के धनी बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल को पहले से ही कई जिम्मेदारियां दी गई है। जिनका वे निवर्हन करते आ रहे है, लेकिन मिशन-29 फतह के लिए प्रदेश के सभी लोकसभा के लिए उन्हें संयोजक बनाया गया है। लिहाजा उन्हें पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी संभालकर रिपोर्ट दिल्ली के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को करना है। इस लिहाज वे हर लोकसभा क्षेत्र का बरीकी से अध्ययन कर रहे है, लेकिन अपने गृह क्षेत्र की लोकसभा पर अधिक ध्यान देने से उनके अनुभव का लाभ प्रत्याशी डीडी उईके अलावा संगठन के कार्यकर्ताओं को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि भोपाल में भी रहकर कार्यकर्ता उनसे पार्टी के कई अनसुलझे मामलों पर मोबाईल से राय लेने से गुरेज नहीं करते। यही वजह है कि हेमंत के अनुभव का लाभ इस बार बैतूल संसदीय क्षेत्र को मिल सकता है।

whatsapp

 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button