Betul Samachar : चोर मस्त और बैतूल बाजार थाना प्रभारी व्यस्त
Betul Samachar: Thief is busy and Betul Bazar police station in-charge is busy

अपराधिक घटनाओं की जानकारी देने में परहेज
Betul Samachar :(बैतूल)। बैतूलबाजार थाना प्रभारी मेडम इतनी व्यस्त रहती है कि ऐसा लगता है कि सारे जिलों के थानों का काम बैतूलबाजार थाना में ही हो रहा होगा। जब भी थाना प्रभारी को किसी अपराधिक घटनाओं के संबंध में जानकारी के लिए फोन लगाओ तो मेडम हमेशा व्यस्त होने का हवाला देकर जानकारी देने से परहेज करती है। बैतूलबाजार क्षेत्र में इन दिनों चोर मस्त और थाना प्रभारी व्यस्त है। थाना क्षेत्र में कई अपराधिक घटनाएं हो चुकी है, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस अपराधों को लेकर कितनी गंभीर है।
शनिवार की रात को बैतूलबाजार क्षेत्र की एक दुकान में चोरी हो जाने की जानकारी सामने आई। जब बैतूलबाजार थाना प्रभारी बबिता धुर्वे को चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ के लिए कॉल किया तो उन्होंने जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया और कहा है कि अभी मैं जानकारी नहीं दे सकती हूं। थाना प्रभारी ने कहा कि मैंने फोन इसलिए उठाया कि कोई बड़ी घटना या दुर्घटना हुई होगी। चोरी के संबंध में मैं अभी कुछ भी नहीं बता पाउंगी। थाना प्रभारी के इसी रवैये से पता चलता है कि वह अपने क्षेत्र में हो रही अपराधिक घटनाओं में पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में कई बार पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया को भी जानकारी दी गई, लेकिन एसपी ने भी अभी बैतूलबाजार थाना प्रभारी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। बैतूलबाजार थाना प्रभारी की ढुलमुल कार्यप्रणाली से क्षेत्र के लोग भी परेशान है।
इनका कहना…
मैं चोरी की जानकारी नहीं दे पाउंगी। यह कहना थाना प्रभारी के लिए उचित नहीं है। जब कोई घटना हुई तो पुलिस की जवाबदारी है कि उसकी जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराए। मैं इस संबंध में थाना प्रभारी से चर्चा करूंगा।
निश्चल झारिया, एसपी, बैतूल।




