Betul News: जहां पहले से ही 2 प्रतीक्षालय, फिर लाखों खर्च करने की तैयारी

Betul News: Where there are already 2 waiting rooms, then preparation to spend lakhs

कॉलेज चौक पर भी दिखेगा नपा की फिजुलखर्ची का बेजोड़ नमूना

Betul News: जनता के टैक्स के पैसे का बैतूल नगरपालिका किस तरह बेजा दुरूपयोग कर रही है, इसके कई उदाहरण सामने आने के बावजूद ना तो शीर्ष जनप्रतिनिधि और न ही अधिकारी हस्तक्षेप कर रहे है। अपनी मर्जी के मालिक कुछ वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और ठेकेदारनुमा भाजपाई प्रतिनिधि नियमों को धता बताकर नपा को चुना लगाने से बाज नहीं आ रही है।

इसका एक और मामला कॉलेज चौक पर परशुराम चौक के सौंद्रीयकरण के नाम लाखों रूपए का प्रतीक्षालय बनाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि सांझवीर ने जैसे ही इस मामले में पड़ताल शुरू की तो नगरपालिका के ईमानदार कहे जाने वाले तथाकथित अधिकारियों ने इसे स्टीमेट से ही गायब कर गजब का पैतरा खेल डाला।

सूत्र बताते है कि नगरपालिका शहर का विकास तो कर रही है, लेकिन इस विकास के नाम केवल एक विकासपुत्र ही वारे-न्यारे करने से बाज नहीं आ रहा। इन्हें नगरपालिका के वर्षो से जमे तथाकथित कुछ जिम्मेदार संरक्षण देकर पूरा खेल करने में लगे हुए है।

जिस जगह काम की जरूरत है, वहां काम न कराए जा रहे और जहां जरूरत नहीं वहां अपने फायदे के लिए विकासपुत्र अपने फायदे के लिए नपा के लाखों रूपए वारे-न्यारे करने में लगे हुए है। इतना ही नहीं अपनी फर्म के सामान लगाकर और भाजपा के कई जिम्मेदार पदाधिकारियों के नाम ठेका लेकर खुद काम करते हुए गरीब बताने से नहीं चूक रहे।

इसके दो-तीन उदाहरण देखने के बाद शहर के लोग अंदाजा लगा सकते है कि विकास कार्य चुनिंदा वार्ड में कैसे होते है, देखा जा सकता है। मतलब साफ जाहिर है कि कांग्रेस पार्षद परिषद में जो आरोप लगा रहे है, वह शत् प्रतिशत सही साबित हो रहे है।

35 लाख 87 हजार के काम को मिली सहमति

नगरपालिका के सम्मेलन में कॉलेज चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 35 लाख 87 हजार रूपए के काम के लिए सहमति बनी थी। इसके लिए नगरपालिका ने 16 अगस्त 2023 को कार्यादेश भी जारी कर दो माह में संबंधित ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए कहा था, लेकिन भाजपा शासित नगरपालिका में भाजपा के ठेकेदारों को दी जा रही तथाकथित छूट का ही नतीजा है कि पांच माह अधिक बीत जाने के बावजूद आधा काम भी पूरा नहीं हो सका है।

कछुआ चाल से काम होने के बावजूद ठेकेदार को नगरपालिका के अधिकारियों ने एक बार भी नोटिस देना मुनासिब नहीं समझा। इसी दूसरी ओर चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि नपा के सब इंजीनियर ने मंगलवार को इसी काम के लिए 36 लाख 43 हजार के काम की राशि से रिटर्निंग वॉल, बेक फिलिंग, ब्राईक वर्क बाउंड्री, बेस और फ्लोरिंग वर्क एवं स्टेटटस प्लेटफार्म होने की जानकारी दी है। यानी एक ही काम के दो कार्य बताए जा रहे है।

मन से बना रहे प्लॉन

इधर सूत्रों ने बताया कि यहां पहले से ही पूर्व विधायक निलय डागा की निधि से प्रतीक्षालय बना था, इसे सौंदर्यीकरण के लिए तोड़ दिया गया है। समझ से परे है कि यहां यदि यात्री प्रतीक्षालय बनाने के लिए लाखों रूपए खर्च किए जा रहे है तो पुराना तोड़ना ही नहंी था। चौराहे के सामने मंदिर के सामने सांसद डीडी उईके के निधि से भी यात्री प्रतीक्षालय बना है। दो यात्री प्रतीक्षालय होने के बावजूद इसके लिए कितनी राशि खर्च की जा रही है, यह बात छिपा ली गई।

अब कहा जा रहा है कि इसके लिए अलग से बजट तैयार किया जाएगा। चौंकाने वाली बात यह है कि इस संबंध में मंगलवार दोपहर उपयंत्री नगेन्द्र वागद्रे ने कहा था कि कॉलेज चौक पर प्रतीक्षालय बनेगा, लेकिन शाम को उन्होंने जो जानकारी दी उसमें प्रतीक्षालय का उल्लेख ही नहीं था, यानी दाल में काला जरूर दिखाई दे रहा है।

इनका कहना…

मैं स्टीमेट देखकर ही बता पाउंगा, आप अधिक जानकारी उपयंत्री वागद्रे और लिपिक सुभाष प्रजापति से ले सकते है।

ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ, नपा बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button