Betul Crime News: अस्पताल के वाहन चालक का अपहरण और हत्या में उपयोग की गई कार भोपाल से बरामद, 2 आरोपियों को जेल भेजा
Betul Crime News: Car used in kidnapping and murder of hospital driver recovered from Bhopal, 2 accused sent to jail

Betul Crime News: घोड़ाडोंगरी अस्पताल के चालक के अपहरण एवं हत्या में उपयोग की गई कार को रानीपुर पुलिस ने सोमवार को भोपाल से बरामद किया। वही सोमवार दोपहर करीब 2 बजे आरोपियों का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि घोड़ाडोंगरी अस्पताल के चालक दीपक बामने के अपहरण एवं हत्या में उपयोग की गई कार को भोपाल से बरामद किया। कार को जप्त कर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है। वही आरोपियों का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
6 फरवरी की रात संपत्ति विवाद में घोड़ाडोंगरी अस्पताल के ड्राइवर दीपक मामले का उसके पिता अनिल बामने और सौतेली बहन आरती बामने एवं आरती के प्रेमी नवनीत बामने के घोड़ाडोंगरी का अपहरण कर हत्या कर शव नर्मदा नदी में फेंक दिया था।





