Betul News: मुल्ला पेट्रोल पंप से थाने तक सड़क निर्माण में नियमों का पेंच

Betul News: Trouble with rules in road construction from Mulla petrol pump to police station

ठेकेदार रोड क्लीयर करने के लिए अधिकारियों से लगा रहा गुहार, न तो अतिक्रमण हट रहा है और न ही पोल शिफ्ट हुए

Betul News: बैतूल। मुल्ला पेट्रोल पंप से थाने तक बनने वाले टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य नगरपालिका की कार्यप्रणाली कटघरे में आ खड़ी हुई है। पहले कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद अतिक्रमण हटाने का काम जोर-शोर से शुरू हुआ तो लल्ली चौक से थाने तक का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई। जोर-शोर से पोल शिफ्टिंग करने का दावा किया गया, लेकिन यह दावा भी टॉय-टॉय फिस हो गया। ऐसे में सड़क बनाने वाले ठेकेदार की फजीहत बढ़ गई है। मटेरियल सड़क पर पड़ा होने के कारण लोग उसे निशाने पर ले रहे है, लेकिन जिम्मेदारों के कानों तक जू तक नहीं रेंग रही।

लोक निर्माण के आधिपत्य वाली सड़क को नगरपालिका ने अपने हैण्डओवर तो कर लिया, लेकिन वर्षो से सड़क निर्माण की बारी आई तो कोई न कोई पेंच अड़ाकर काम में विलंब किया जा रहा है। यह समझ से परे है कि नगरपालिका के एई और सब इंजीनियर सीएमओ को नियमों की कौनसी पट्टी पढ़ा रहे है, जिससे चुनावी वर्ष में एक प्रमुख सड़क का काम लंबा खींचते जा रहा है। बिना प्लॉनिंग के काम करने के कारण अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क निर्माण में लगातार कई बाधाएं आ रही है, इससे आम लोगों में बड़ा आक्रोश पनपते जा रहा है। क्षेत्र के लोग तो चक्काजाम की चेतावनी भी दे चुके है, अगर ऐसी स्थिति निर्मित होती है तो नगरपालिका की बड़ी नाकामी होगी।

ठेकेदार ने कलेक्टर से लगाई गुहार

मुल्ला पेट्रोल पंप से कोतवाली थाने तक बनने वाले टू-लेन के लिए 19 जून को नगरपालिका ने कार्यादेश जारी किए है। इसके बाद विधानसभा चुनाव आने के कारण टू-लेन का निर्माण कार्य पिछड़ गया। पिछले दिनों कलेक्टर के निर्देश पर टू-लेन निर्माण के लिए मुल्ला पेट्रोल पंप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई तो लल्ली चौक पर खत्म हो गया। इससे कंस्ट्रक्शन कंपनी अवनी इंटरप्राईजेस की परेशानी और बढ़ गई है। चार दिन पहले कंपनी के संचालक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया गया कि अतिक्रमण के कारण काम करने में काफी बाधाएं आ रही है। लल्ली चौक से कोतवाली तक स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों ने जगह-जगह कब्जा कर रखा है। पार्किंग और हाथठेलों के लगने से भी काम में व्ययधान आ रहा है। कलेक्टर से ठेकेदार ने आग्रह किया है कि लल्ली चौक से थाने तक कई जगह सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाकर मार्ग क्लीयर कराया जाए, ताकि सड़क निर्माण किया जा सके।

बिना प्लॉनिंग के कारण समस्याओं का अंबार

मुल्ला पेट्रोल पंप से थाने तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य में नगरपालिका की प्लॉनिंग नहीं होने से समस्याएं एक के बाद एक खड़ी हो रही है। कई बार सड़क की ड्राईंग डिजाईन में फेरबदल हो चुका है। सड़क बनने के पहले दोनों नालियां बनाना था, लेकिन निविदा के समय नगरपालिका ने यह भूल कर दी। अब तर्क दिया जा रहा है कि टू-लेन बनने के बाद नाली निर्माण किया जाएगा। पोल शिफ्टिंग के लिए भी प्लॉनिंग नहीं की गई। जब यह मामला आगे बढ़ा तो पोल शिफ्टिंग की याद आई। अब कहा जा रहा है कि पोल शिफ्टिंग के लिए विद्युत कंपनी को राशि जमा कर दी है। नए पोल भी लाकर रख दिए, लेकिन आज तक इस शिफ्ट करने का काम शुरू नहीं हुआ। दूसरी तरफ लल्ली चौक से थाने तक का अतिक्रमण हटाने के लिए कोई प्रयास नहीं हुए। इसी वजह बिना प्लॉनिंग के कारण बेतरतीब काम से नगरपालिका की जग हंसाई हो रही है।

                                    इनका कहना…
पहले ठेकेदार मुल्ला पेट्रोल पंप तक काम तो शुरू करें, इसके बाद लल्ली चौक से थाने तक का अतिक्रमण हटाया जाएगा। रही बात पोल शिफ्टिंग का तो यह काम बाद में भी हो सकता है।
नगेन्द्र वागद्रे, उपयंत्री, नपा, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button