Betul Nagar Palika: अभियान चलाकर 15 दिन करना था मवेशियों की धरपकड़
नपा सरकार के आदेश को भी भूली, औपचारिक निपट गया अभियान

Betul Nagar Palika: शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों की धरपकड़ को लेकर नपा जहां फेल साबित हो रही है तो वहीं हद तो तब हो गयी जब नपा के जिम्मेदारों ने सरकार के उस आदेश को भी हवा में उड़ा दिया। इसमें 16 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर आवारा मवेशियों की धरपकड़ के निर्देश जारी किए गए थे। आज भी शहर का भ्रमण कर लिया जाए तो सड़कों और मवेशियों के बैठने और धमा चौकड़ी किए जाने के दृश्य आसानी से देखने को मिल जाएंगे। आवारा मवेशी कब आम जनता की जान के दुश्मन बन जाएं इसका कोई भरोसा नहीं है । हालांकि नपा के अधिकारी लगातार मवेशियों की धरपकड़ किए जाने का दावा कर रहे हैं।
अब तक 25 गाय बैल और 12 कुत्तों पर हुई कार्यवाही
अभियान को लेकर नपा के स्वास्थ्य निरीक्षक संतोष धनेलिया ने बताया कि आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए शाषन से मिले निर्देशों का पालन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अब तक सड़क पर बैठने और आवारा घूमने वाले लगभग 25 गौवंशो को पकड़कर कढ़ाई स्थित गौशाला भेजा जा चुका है। इसी के साथ आवारा घूम रहे कुत्तों को पकड़ने का भी अभियान चलाया गया लगभग एक दर्जन आवारा कुत्तों को पकड़कर नपा की सीमा के बाहर छोड़ा जा चुका है। अभियान की समय सीमा खत्म होने के बावजूद आवारा मवेशियों की धरपकड़ की जा रही है। शहरी सीमा में जितने भी आवारा मवेशी घूमते पाए जाएंगे सभी को गौशाला भेजा जाएगा।
इनका कहना…
शासन के आदेश के तहत दो दर्जन मवेशी और करीब एक दर्जन आवारा कुत्तों पर कार्यवाही की गई है। अभियान आगे भी जारी
रहेगा।




