Xiaomi 14 launch Today: Xiaomi आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रही है। कंपनी भारत में Xiaomi 14 को आज शाम 6 बजे पेश कर देगा। आप इस इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इस सीरीज का नाम Xiaomi 14 सीरीज है, जिसमें तीन स्मार्टफोन शामिल हैं – Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro और Xiaomi 14 Ultra। दरअसल, कंपनी ने पिछले महीने ही स्पेन के बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में ये स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए थे।(Xiaomi 14 launch Today)
Xiaomi 14 की संभावित कीमत(Xiaomi 14 launch Today)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बाजार में शायद सिर्फ बेसिक मॉडल Xiaomi 14 ही लॉन्च किया जाए। इसकी कीमत अभी बताई नहीं गई है।(Xiaomi 14 launch Today)लेकिन टीओआई ने जानकारों को हवाला देते हुए बताया है कि इसकी कीमत 75 हजार के करीब हो सकती है।
Xiaomi 14 कैमरा(Xiaomi 14 launch Today)

कैमरे की बात करें तो, इस फोन में तीन रियर कैमरे होंगे – एक 50MP मेन कैमरा (जिसमें OIS टेक्नोलॉजी है), एक 50MP टेलीफोटो लेंस और एक 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस।(Xiaomi 14 launch Today) इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा होगा।
Xiaomi 14 में क्या हो सकते हैं फीचर्स(Xiaomi 14 launch Today)
- भारत में आने वाला Xiaomi 14 शायद उतने ही फीचर्स के साथ आएगा जितने चीन में आए मॉडल में थे।
- इसमें 6.36 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन होगी, जो 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 3,000 nits की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।
- आने वाले Xiaomi 14 में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा।
- इसमें 12GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। हालांकि, भारत में कम रैम और स्टोरेज वाले वेरिएंट भी आने की उम्मीद है।