Mahashivratri 2024: शिवरात्रि पर महादेव को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाए यह 6 चीजें, हर मनोकामना होगी पुरी
Mahashivratri 2024: Offer these 6 things to please Mahadev on Shivratri, every wish will be fulfilled.

Mahashivratri 2024: कुछ दिनों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है। यह पर्व 8 मार्च को मनाया जाएंगा। इस दिन शिवालयों में भक्तों की लंबी-लंबी कतार लगती हैं। उनकी श्रद्धा देखते ही बनती है। पूरा माहौल बम-बम हुआ रहता है। काशी विश्वनाथ से लेकर उज्जैन में महाकाल तक हर ज्योतिर्लिंग में जय-जयकार की गूंज रहती है। इस दिन का शिवभक्त सालभर बेसब्री से इंतजार करते हैं, इस दिन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान से पूजा की जाती है। हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। महाशिवरात्रि पर अगर बाबा को यह 6 चीजें अर्पित की जाएं तो वे भक्त पर प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को मनवांक्षित फल प्रदान करते हैं।
बेलपत्र(Mahashivratri 2024)

मान्यताओं के अनुसार, बेलपत्र में भगवान शिव, माता पार्वती और माता लक्ष्मी का वास होता है। तीन पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाने से बाबा प्रसन्न होते हैं और भक्त के जीवन में खुशियां ही खुशियां देते हैं। बेलपत्र भोलेनाथ को बेहद पसंद है।
बेर(Mahashivratri 2024)

भगवान शिव का निवास स्थान है कैलाश है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब माता पार्वती को भगवान शिव को किसी फल का भोग लगाना होता था, तब वे हमेशा बेर का ही भोग लगाती थीं क्योंकि बेर के पेड़ ही भारी मात्रा में कैलाश पर स्थिति थे। माता पार्वती को देखते हुए फिर मनुष्यों ने भी इसका पालन करना शुरू कर दिया। बस तभी से यह परंपरा बन गई कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर फल के रूप में बेर चढ़ाया जाए।
शमी का फूल(Mahashivratri 2024)

शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए लोग अपने घर पर शमी का पौधा लगाया करते हैं। शमी का पत्ता और फूल भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि शमी का फूल अगर शिवलिंग पर अर्पित किया जाए तो भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं।
लाल केसर(Mahashivratri 2024)

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर लाल केसर चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह भक्ति और आत्मा की शुद्धता का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इस महापर्व पर भगवान भोलेनाथ को इसे अर्पित करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
धतूरा(Mahashivratri 2024)

मान्यता है कि बाबा भोलेनाथ को धतूरा खास पसंद है। इस दिन शिवलिंग पर इसे चढ़ाने से हर इच्छा पूरी होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, गर्मी को शांत करने के लिए देवताओं ने बाबा को धतूरा अर्पित किया था। तभी से यह उन्हें काफी प्रिय है।
शहद(Mahashivratri 2024)

मान्यता है कि बाबा भोलेनाथ को भाव से जो भी चढ़ाया जाए वे उसे स्वीकार करते हैं। हालांकि, शहद उन्हें खास पसंद है। शहद चढ़ाने से भगवान महादेव प्रसन्न होते हैं और धन-धान्य, संपदा से भक्त का घर भर देते हैं।





