Today Betul SP News: अपराध कोई भी हो,हर हाल में होगा निराकरण-एसपी

Today Betul SP News: No matter what the crime is, it will be solved in every situation - SP

पदभार ग्रहण करने के बाद नए एसपी झारिया ने बताई अपनी प्राथमिकताएं…

Today Betul SP News:(बैतूल)। यह बात सही है कि बैतूल आदिवासी बाहुल्य जिला है, लेकिन मेरे लिए नया है। पहले जिले की समस्याओं का बारिकी से अध्ययन करूंगा, इसके बाद प्राथमिकताएं भी तय होंगी। हालांकि जिले में छोटे से लेकर बड़े हर अपराध की गुत्थी सुलझाने को चैलेंज के रूप में लिया जाएगा। यह बात नए एसपी निश्चल झारिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद सांझवीर टाईम्स से खास चर्चा में कही।

बीती रात सडक़ मार्ग से बैतूल पहुंचे नवागत एसपी झारिया दूसरे दिन बुधवार को सुबह 10.15 बजे कार्यालय पहुंचे। यहां एएसपी कमला जोशी, सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन, मुलताई एसडीओपी एसपी सिंह, भैंसदेही एसडीओपी भूपेंद्र मौर्य, शाहपुर एसडीओपी जयपाल इनवाती समेत अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। सभी से परिचय लेने के बाद एसपी अपने चैम्बर में पहुंचे। उन्होंने अपने कक्ष का अवलोकन करने के बाद एएसपी कमला जोशी से पदभार ग्रहण किया।

शासन की प्राथमिकताएं हर हाल में पूरी करेंगे

Today Betul SP News: अपराध कोई भी हो,हर हाल में होगा निराकरण-एसपी

पदभार ग्रहण करने के बाद नए एसपी निश्चल झारिया ने अपने कक्ष में सभी एसडीओपी, टीआई और अन्य थाना-चौकी प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद सांझवीर टाईम्स से विशेष चर्चा में झारिया ने कहा कि शासन की हर प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत और टीम वर्क से बेहतर काम करने का प्रयास किया जाएगा। बैतूल जिले में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अपराध किसी भी प्रकार का हो,इसे रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जांएगे। जिले में कमजोर कहे जाने वाले थानों में सुधार लाने के भी प्रयास करने की बात एसपी ने कही। झारिया ने कहा है कि टीम वर्क से जिले को अपराध मुक्त करने का प्रयास भी किया जाएगा।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button