Tecno Spark 20C: 10 हजार से कम में आईफोन जैसा फोन, 50MP कैमरे के साथ करें फोटोग्राफी

Tecno Spark 20C: Phone like iPhone in less than 10 thousand, do photography with 50MP camera

Tecno Spark 20C : भारत में प्रीमियम फोन की तुलना में कम कीमत वाले फोन ज्यादा बिकते हैं। कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स देने वाली कंपनी टेक्नो ने आज नए किफायती फोन टेक्नो स्पार्क 20सी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को नवंबर 2023 में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट, वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और आईफोन जैसा डायनेमिक पोर्ट फीचर मिलता है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है और इसे भारत में चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Tecno Spark 20C : कीमत और डिजाइन

Tecno Spark 20C: 10 हजार से कम में आईफोन जैसा फोन, 50MP कैमरे के साथ करें फोटोग्राफी

फोन को भारत में एल्पेंग्लो गोल्ड, ग्रेविटी ब्लैक, मिस्ट्री व्हाइट और मैजिक स्किन ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इशकी शुरुआती कीमत 8GB + 128GB विकल्प के लिए 8,999 रुपये है। कंपनी 1,000 रुपये के लॉन्च ऑफर भी दे रही है। जिससे हैंडसेट की प्रभावी कीमत 7,999 रुपये हो जाती है। इसे 5 मार्च से अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

Tecno Spark 20C: स्पेसिफिकेशन

Tecno Spark 20C में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच HD+LCD स्क्रीन मिलता है। डिस्प्ले के साथ कोलैप्सेबल डायनेमिक पोर्ट का सपोर्ट है, जो आईफोन के डायनेमिक आईलैंड के जैसे नोटिफिकेशन दिखाता है। फोन में मीडियाटेक हेलियो G36 प्रोसेसर और 8GB रैम, 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 13 आधारित HiOS 13 के साथ आता है।

Tecno Spark 20C: कैमरा और बैटरी

Tecno Spark 20C: 10 हजार से कम में आईफोन जैसा फोन, 50MP कैमरे के साथ करें फोटोग्राफी

टेक्नो स्पार्क 20 सी में डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और एआई सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। Tecno स्पार्क 20C में 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 50 मिनट में फोन को 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button