Betul Ki Khabar: मुल्ला पेट्रोल पंप से थाने तक टूलेन सड़क का काम शुरू

Betul Ki Khabar: Work on Toolan road starts from Mulla petrol pump to police station.

रंग लाई सांझवीर की मुहिम, ढाई माह में मिलेगी उत्कृष्ट सड़क की सौगात…

Betul Ki Khabar:(बैतूल)। देर आए, दुरुस्त आए की तर्ज पर आखिर सोमवार को थाना चौक से पेट्रोल पंप चौराहे तक टू लेन सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। दोपहर 12 बजे नपा के सब इंजीनियर नगेन्द्र वागद्रे जेसीबी और टीम लेकर मुल्ला पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। यहां पीपल के पेड़ के नीचे बने मंदिर में पूजा पाठ की गई । इसके बाद मंदिर को पूरी सावधानी के साथ हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया है। पीपल के पेड़ की कटाई शुरू कर दी गयी है, ताकि रास्ता क्लियर हो सके। नगरपालिका को सड़क बनाने का ध्यान उसे समय आया, जब सांझवीर टाईम्स ने पिछले तीन दिनों से सड़क में न बनने और क्षेत्र में अतिक्रमण होने के संबंध में समाचार प्रकाशित किए थे। हरकत में आए नपा ने सोमवार से सड़क का काम शुरू कर दिया है।

नपा के सब इंजीनियर नगेन्द्र वागद्रे ने बताया कि सभी भक्तों की सहमति से मंदिर हटाये जाने की कार्यवाही की गई है। बस स्टैंड तक सभी पेड़ों की कटाई के बाद जेसीबी की सहायता से सड़क के दोनों तरफ समतली कार्य कराया जाएगा जिसका काम भी शुरू कर दिया गया है। पोल शिफ्टिंग के काम भी शुरू कर दिया गया है। नपा के विद्युत शाखा के प्रभारी अमित सक्सेना ने बताया कि निर्माण स्थल पर पोल शिफ्टिंग का काम शुरू किया गया है। पेट्रोल पंप चौराहे से थाना चौक तक पोल शिफ्टिंग के इस काम मे लगभग 15 दिनों का समय लगेगा, इस दौरान लगभग 1.35 किलोमीटर की 11 केवी लाइन, 3.3 किलो मीटर की एलटी लाइन सहित ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाएंगे। इसके अलावा लगभग 105 पोल शिफ्ट होंगे। इस काम में लगभग 83 लाख 39 हजार 878 रुपये का खर्च आएगा।

अतिक्रमणकारियों को दी सूचना

पिछले सवा महीने से सड़क का काम शुरू नहीं होने के चलते अतिक्रमण ने पुन: पैर पसारना शुरू कर दिया था । जैसे ही सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ अतिक्रमणकारियों को अपनी अपनी दुकानें हटाए जाने की सूचना भी नगर पालिका द्वारा दे दी है। नपा के कर्मचारियों के कहने के बाद दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानें हटाना शुरू कर दिया। हालांकि आगे तक अतिक्रमण सड़क बनने के बाद ही हटना संभव होगा।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button