Best Selling Car : Tata Nexon बनी NO.1 फिचर्स के मामले में, जानें किमत

Best Selling Car: Tata Nexon becomes NO.1 in terms of features, know the price

Best Selling Car : दिसंबर 2023 में टाटा मोटर्स ने कमाल कर दिखाया है। कंपनी की कार लोगों को इतनी पसंद आई कि यह पिछले महीने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। बता दें कि मासिक बिक्री में हमेशा नंबर-1 पायदान पर मारुति की कारें रहती थीं, लेकिन इस बार टाटा मोटर्स ने बाजी पलटते हुए खेल अपने नाम कर लिया।

टाटा नेक्सन (ईवी सहित), दिसंबर 2023 में देश में सबसे अधिक बिकने वाली कार बनकर उभरी है, जिसकी कुल बिक्री 15,284 यूनिट पहुंच गई, जो साल-दर-साल आधार पर 27% की बढ़ोतरी है। दिसंबर 2022 में इसकी कुल 12,053 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। टाटा नेक्सन को बीते साल के अंत में ही अपडेट किया गया था। इसमें नए फीचर्स जोड़ने के साथ-साथ डिजाइन एलिमेंट भी अपडेट किया गए हैं।

फेसलिफ्ट बना रहा दीवाना(Best Selling Car)

Best Selling Car : Tata Nexon बनी NO.1 फिचर्स के मामले में, जानें किमत

नेक्सॉन का फेसलिफ्ट वर्जन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह कार अंदर और बाहर डिजाइन और फीचर्स अपडेट के साथ आ रही है। कंपनी ने इसे पूरी तरह नया फ्रंट फेसिया दे दिया है जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा दमदार हो गया है। इसमें नए डिजाइन का स्प्लिट एलईडी हेडलाइट सेटअप, रिडिजाइन फ्रंट और बैक बंपर और नया एलईडी टेल लाइट सेटअप दिया गया है। कंपनी ने सिर्फ कार के बाहरी डिजाइन को ही नहीं बल्कि इंटीरियर को भी पूरी तरह से अपडेट कर दिया है। कार के अंदर अब नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, नया डैशबोर्ड लेआउट और नया इंटीरियर कलर मिलता है।

टाटा नेक्सॉन फीचर(Best Selling Car)

फीचर की बात करें तो इसमें 10।25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 10।25-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलैस फोन चार्जिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स और सबवूफर के साथ 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा भी है।

टाटा नेक्सॉन का इंजन(Best Selling Car)

टाटा नेक्सन में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें पहला 1।2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 120 बीएचपी पॉवर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरा 1।5-लीटर डीजल इंजन है जो 115 बीएचपी पॉवर और 260 एनएम टॉर्क का आउटपुट देता है। ट्रांसमिशन विकल्प में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एएमटी और एक नया 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) शामिल है। डीजल यूनिट के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी का विकल्प दिया गया है।

Best Selling Car : Tata Nexon बनी NO.1 फिचर्स के मामले में, जानें किमत

टाटा नेक्सॉन की कीमत(Best Selling Car)

टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट की कीमत 8।10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। वहीं, टॉप वेरिएंट के लिए इसकी कीमत 15।50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कंपनी इसे चार वैरिएंट स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फीयरलेस के साथ कुल 7 कलर ऑप्शन में बेच रही है। नेक्सॉन का सीधा मुकाबला होंडा एलिवेट, किआ सॉनेट, हुंडई वेन्यू और मारुति ब्रेजा से है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button