MP Board Result 2025: बोर्ड परिणाम: 12वीं की प्रावीण्य सूची से बैतूल गायब

MP Board Result 2025: Board Result: Betul missing from 12th merit list

10 में 3 विद्यार्थियों ने मारी बाजी, पिछली बार की अपेक्षा परिणाम में इस बार 16 और 9 प्रतिशत का इजाफा

MP Board Result 2025: बैतूल। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी हुए है। परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल के तीन विद्यार्थियों ने बाजी मारते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर 7वां स्थान प्राप्त किया है। इस बार दोनों बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में सुधार आया है। हालाकि बैतूल जिले से 12वीं की बोर्ड परीक्षा में एक भी विद्यार्थी प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल नहीं हो सका हैं। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बैतूल से तीन विद्यार्थियों के प्रावीण्य सूची में आने पर उत्कृष्ट स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व फटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की।

जिले में पहली बार एक साथ 3 विद्यार्थी प्रदेश की टॉप 10 सूची में सम्मिलित हुए है। इसके पिछले वर्षों में जरूर टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त किया था लेकिन एक साथ 3 विद्यार्थी पहली बार शामिल हुए है। उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययनरत सुनिधि पिता योगेश दाभड़े निवासी महदगांव, आजाद वार्ड बैतूल निवासी शेख आकिब पिता शेख नासिर और बैतूल मानसनगर निवासी नूपुर पिता गंगाधर कवड़कर इन तीनों विद्यार्थियों ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप 10 सूची में 7वां स्थान प्राप्त किया है।

किसान की बेटी ने प्रदेश में गाड़े झंडे

प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली सुनिधि पिता योगेश दाभड़े, निवासी महदगांव ने बताया कि वे आगे की पढ़ाई गणित विषय से करकें इंजीनियर बनना चाहती है। छात्रा के पिता कृषि का काम करते है। सुनिधि ने बताया कि वह प्रतिदिन 4 घंटे पढ़ाई करती थी। मोबाईल पर यूट्यूब पर चैनल के माध्यम से पढ़ाई करने के बाद उसने यह सफलता हासिल की है। उसकी सफलता में गुरूजनों और परिजनों का मार्गदर्शन रहा है।

मसाले की दुकान लगाने वाले के बेटे को मिली सफलता

प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल होने वाला छात्र आजाद वार्ड निवासी शेख आकिब पिता नासिर आगे जेईई की पढ़ाई करना चाहता है। आकित के पिता साप्ताहिक बाजार में मसाले की दुकान लगाते है। मसाले की दुकान लगाने वाले नासिर के बेटे ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर जिले और माता पिता का गौरव बढ़ाया है। पिता का कहना है कि बड़ी कठनाई से उन्होंने बेटे को पढ़ाया है। छात्र प्रतिदिन 3 से 4 घंटे पढ़ाई करता था। अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए आकिब की कोचिंग भी लगाई गई थी।

रिटायर्ड फौजी की बेटी ने दिखा या कमाल

प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाली नूपुर कवड़कर आगे की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती है। नूपुर के पिता रिटायर्ड सैनिक है, जिसने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर जिले व माता-पिता का नाम रोशन किया है। मानस नगर निवासी नूपुर का कहना है कि वह प्रतिदिन 3-4 घंटे पढ़ाई किया करती थी। उनकी सफलता के पीछे माता-पिता और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
तीनों विद्यार्थियों की सफलता को लेकर दिन भर विद्यार्थियों को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। सभी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

जिले में इन विद्यार्थियों ने पाया प्रथम स्थान

कक्षा की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में नंदनी घिघोड़े शासकीय कन्या स्कूल मुलताई, तमन्ना मोहबे – शासकीय उत्कृष्ट स्कूल बैतूल, तन्वी भावसे-शासकीय उत्कृष्ट स्कूल बैतूल शामिल है। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों में चेतन लोखंडे – शासकीय उत्कृष्ट स्कूल बैतूल, रिया- सरकार शासकीय स्कूल चोपना, हिमांशी नरवरे, हर्ष गुराव- श्री गणेश ज्ञान एकेदमी मांडवी आठनेर, प्रतिभा पिंजारे- शासकीय उत्कृष्ट स्कूल बैतूल, उन्नति भावसे- शासकीय उत्कृष्ट स्कूल बैतूल, देवांश जायसवाल- शासकीय उत्कृष्ट स्कूल बैतूल शामिल है। श्रेया रस्तोगी- न्यू कार्मल कान्वेंट स्कूल मुलताई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

कक्षा 12वीं में इन विद्यार्थियों ने जिले में मारी बाजी

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के कई कुछ विद्यार्थियों ने बाजी मारने वालों में हरशिकिरण कैवर्त, निष्ठा साहू, तुलसी बोबड़े, प्रतीक बारस्कर और अंजजिल उईके ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यागेश मायवाड़, लुभांशी बेले, प्राची डोडके ने द्वितीय स्थान और प्राची श्रीवास्तव ने जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस बार जिले में हायर सेंकेण्डरी की बोर्ड परीक्षा में एक भी विद्यार्थियों द्वारा प्रावीण्य सूची में स्थान नहीं बनाया है।

हाई स्कूल का 80.84 और 12वीं का 69.55 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में बैतूल जिले का कक्षा 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 80.84 प्रतिशत रहा। इस बार परीक्षा परिणाम में 16.42 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। कक्षा 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 69.55 प्रतिशत रहा। इस बार परीक्षा परिणाम में 9.72 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। इस बार दोनों बोर्ड परीक्षा परिणामों में बहेतर सुधार आया है। परीक्षा परिणाम बहेतर आने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने भी खुशी जाहिर की है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button