Betul News: 35 लाख के भुगतान कराने के जोड़-तोड़ में लगे एकलव्य का प्राचार्य

Betul News: Principal of Eklavya engaged in manipulation to get payment of Rs 35 lakh

आहरण संवितरण अधिकार वापस लेने शिकायत कर्ता ने की मांग…

Betul News:(बैतूल)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर शाहपुर में अटके हुए बिलों का भुगतान कराये जाने का भरसक प्रयास प्राचार्य द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद शिकायत कर्ता मुन्नालाल वाडि़वा ने जनजुनवाई में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से पुन: शिकायत करते हुए प्राचार्य से आहरण एवं संवितरण अधिकार तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि,आवासीय विद्यालय में ठेकेदार के अटके बिलों के भुगतान के लिए रोज नई नई कवायद की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इस भुगतान को लेकर ठेकेदार और प्राचार्य दोनों पसोपेश में है।

प्राचार्य पर लगाये गम्भीर आरोप

अपनी शिकायत में मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष मुन्नालाल वाडि़वा ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शाहपुर में भ्रष्टाचार की शिकायत मेरे द्वारा पूर्व में की गई थी, जिसके तारतम्य में जिला स्तरीय जांच दल गठित कर जांच कराई गई। जांच में वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार पाए जाने पर वहां पर पदस्थ प्राचार्य सहित सात कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई। उसके पश्चात् भी प्राचार्य एसके डोनीवाल द्वारा आज भी नियमानुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। श्री डोनिवाल को कार्यालय कलेक्टर, बैतूल के आदेश क्र. 813 दिनांक 15 फरवरी 2024 से वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार किए जाने के संबंध में निलंबित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शाहपुर में डीजीएफएमएस पोर्टल जिससे कि राशि का भुगतान किया जाता है, इसका संचालन किया जा रहा है।

प्राचार्य के द्वारा उनके कार्यालयीन पत्र क्र. 806 दिनांक 19 फरवरी 2024 से आलोक सिंह ठेकेदार, माँ वैष्णो ट्रेडिंग एजेन्सी 268, आर्चिड, जाटखेड़ी होशंगाबाद रोड, जिला भोपाल को पत्र लिखकर आऊट सोर्स से विद्यालय में लेखापाल की नियुक्ति हेतु पत्र भी लिखा गया है जबकि प्राचार्य के साथ भ्रष्टाचार में उक्त ठेकेदार भी शामिल है। एस.के. डोनीवाल, प्राचार्य प्रथम श्रेणी, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शाहपुर ने आलोक सिंह ठेकेदार, मां वैष्णो ट्रेडिंग एजेन्सी 268, आर्चिड, जाटखेड़ी होशंगाबाद रोड, जिला भोपाल जिसे आऊटसोर्स एवं मेस का टेण्डर एक ही फर्म को दिया, के साथ मिलकर वित्तीय अनियमितता की जा रही है। आरोप यह भी है कि प्राचार्य से आहरण संवितरण अधिकार वापस नहीं लिए जाने से ठेकेदार के लाखों के लंबित बिलो का भुगतान रोजाना किया जा रहा है। जबकि जांच दल की रिपोर्ट आने के बाद नियम के मुताबिक प्राचार्य किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं कर सकता इस फर्जीवाड़े को तत्काल रोके जाने के लिए प्राचार्य से तत्काल आहरण संवितरण अधिकार वापस लिए जाएं।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button