Betul News: जनसुनवाई में लोगों की समस्या सुनने आए प्रभारी मंत्री 10 मिनट में लौटे

43 डिग्री तापमान में दूरस्थ अंचलों से शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण मायूस होकर घर लौटे

Betul News: बैतूल। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल महज कुछ मिनट रुकने के बाद वापस रवाना हो गए। भीषण गर्मी और 43 डिग्री तापमान के बीच अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। दूर-दराज गांवों से आए कई ग्रामीण सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन उन्हें मंत्री के सामने अपनी बात रखने का मौका तक नहीं मिल पाया।

जनसुनवाई में सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग आवेदन लेकर पहुंचे थे। किसी को जमीन विवाद की शिकायत थी तो कोई बिजली, पानी और राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर आया था। प्रशासन की ओर से प्रभारी मंत्री के जनसुनवाई में शामिल होने की सूचना मिलने के बाद लोगों की भीड़ और बढ़ गई थी। कई बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग भी अपनी समस्याओं के निराकरण की उम्मीद में कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल दोपहर करीब 12. 30 बजे जनसुनवाई स्थल पहुंचे। उन्होंने गिनती के चार-पांच आवेदन लिए, कुछ लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के बाद करीब 10 मिनट में ही वहां से रवाना हो गए। मंत्री के अचानक चले जाने से वहां मौजूद लोगों में मायूसी और नाराजगी देखने को मिली। कई शिकायतकर्ता ऐसे थे जो वर्षों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना था कि मंत्री के आने की जानकारी मिलने पर वे सुबह से बिना भोजन-पानी के लाइन में खड़े रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। उनका कहना था कि यदि जनप्रतिनिधि ही लोगों की समस्याएं सुनने के लिए समय नहीं देंगे तो ऐसी व्यवस्थाओं का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हालांकि जनसुनवाई के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण को लेकर सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आज वे स्वयं जनसुनवाई में पहुंचे हैं और प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी मंत्री के लौटने सेआम लोगों में नाराजगी

इसके बावजूद आमजन में नाराजगी साफ दिखाई दी। आमला के खापा के गणेश का कहना था कि घंटों इंतजार करने के बाद भी जब उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिला तो वे निराश होकर वापस लौट गए। भीमपुर ब्लाक से आए भूता भी मंत्री को समस्या बताने आए थे, लेकिन उनके जाने से बैरंग लौट गएदूसरी तरफ हालत यह थे कि जनसुनवाई खत्म होने के बाद भी कई लोग हाथों में आवेदन लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैठे नजर आए। उन्हें जैसे ही पता चला कि प्रभारी मंत्री वापस चले गए है तो सभी निराश हो गए। कुछ लोगों ने कलेक्टर को जनसुनवाई में अपना आवेदन जरूर दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button