Betul News: एक और खुलासा: डोनीवाल ने दस लाख में खरीदे घटिया पलंग

Betul News: Another revelation: Doniwal bought a substandard bed for ten lakhs

निलंबन का प्रस्ताव भोपाल में अटका, आहरण-वितरण पर भी रोक नहीं…

Betul News:(बैतूल)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर में किए गए फर्जीवाड़े की एक के बाद एक परत खुलती जा रही है। इसके बावजूद प्राचार्य एसके डोनीवाल को ना ही निलंबित किया जा सका है और ना ही उनके आहरण और संवितरण अधिकार वापस लिए जा सके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की आंखों के सामने अभी भी ठेकेदार को भुगतान किए जाने की जानकारी मिल रही है। प्राचार्य डोनीवाल और उनकी तिकड़ी ने आवासीय परिसर में पलंग की खरीदी में भी भारी वित्तीय अनियमितताएं की हैं। इसका जिक्र भी जांच रिपोर्ट में किया गया है। एक पलंग की कीमत का भुगतान हजारों में कर दिया गया, लेकिन जांच में यह पलंग घटिया किस्म के पाए गए हैं और मापदण्डों पर भी खरे नहीं उतर रहे हैं।

65 घटिया पलंगों की कर ली खरीदी

जांच रिपोर्ट के अनुसार प्राचार्य शाहपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 23-24 में आवासीय छात्रावास में रहने वाले आदिवासी विद्याथियों के लिए कुल 65 पलंग गेलेक्सी इंटर प्राइजेज से खरीदे गए हैं। एक पलंग की कीमत 14 हजार 700 रुपए से लेकर 15हजार तक दर्शायी गई है। इसके एवज में फर्म को करीब 9 लाख 88 हजार 172 रुपए का भुगतान किया गया है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि माह जुलाई 2023 में ही राशि रुपए 9,88,172 के पलंग क्रय किए गए है। मध्यप्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन के निर्देशों का ध्यान नहीं रखा गया । क्रय की जाने वाली सामग्री का मूल्य रूपये 2.50 लाख से अधिक होने की स्थिति में खुली निविदा के माध्यम से क्रय की कार्यवाही की जाना थी।

इसका पालन उक्त पलंग के क्रय में नहीं किया गया है। जांच के दौरान क्रय किये गये पलंग का अवलोकन किया। पलंग जारी मापदण्डो के अनुसार क्रय नहीं किया है। अभिलेख का अवलोकन करने पर पाया गया कि प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर के द्वारा जिस मापदंड के पलंग खरीदी के आदेश जारी किये गये है। उस माप दंड के आधार पर सप्लायर ठेकेदार ने पलंग प्रदाय ही नहीं किये जबकि ठेकेदार को तय मापदण्डों के अनुसार ही भुगतान कर दिया गया किन्तु विद्यालय में उपलब्ध पलंग उक्त आदेश के अनुसार नहीं पाये गये है । संस्था में सिंगल बेड पलंग ही उपलब्ध है । जेम पोर्टल पर जारी किये गये आदेश / अनुबंध के अनुसार पलंग सामग्री क्रय नहीं की गई है।

एमपीसरस के बायलॉज के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में गठित समिति से क्रय सामग्री का सत्यापन नहीं कराया गया। प्राचार्य के द्वारा अपने स्तर से शिक्षकों की समिति गठित कर सामग्री का सत्यापन एवं फर्म को भुगतान किए जाने की अनुशंसा कराई गई है । तथा जो सामग्री संस्था में प्राप्त की गई है वह सिंगल बेड है। इससे साफ है कि प्राचार्य एस के डोनिवाल ने कागजों पर तो पलंग खरीदी मापदंडों के अनुसार खरीदना बताया है, लेकिन पलंग घटिया दर्जे के खरीद लिए गए। अब देखना है कि लाखों की खरीदी में किगयी वित्तीय अनियमितता को लेकर कार्यवाही कब और क्या की जाती है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button