Today Betul Crime: घोड़ाडोंगरी में कार से आये बदमाश, युवक की पिटाई कर कार में उठाकर ले गए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Today Betul Crime: The miscreants came to Ghoradongri by car, beat up the young man and took him away in the car, the incident was captured in CCTV, police engaged in investigation.

Today Betul Crime: (बैतूल)। जिले के घोड़ाडोंगरी में सेंट्रल चौक में बीती रात कार से आये बदमाशों ने एक युवक की पिटाई कर कार में उठाकर ले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद वारदात हो गई। वहीं युवक की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले जाग गए और जब तक के बाहर आए कार सवार युवक को लेकर मौके से फरार हो चुके थे। मोहल्ले वालों ने घोड़ाडोंगरी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र उइके बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12:30 बजे घोड़ाडोंगरी के सेंट्रल चौक में कार से कुछ बदमाश आये और सड़क पर पैदल चल रहे युवक की पिटाई की और उसके बाद उसे जबरदस्ती अपनी कार में उठाकर ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई हैं।

यहां देखें वीडियो…

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र उइके ने बताया एक काले रंग की कार में कुछ लोग आते और एक युवक से मारपीट कर कार में उठाकर कर ले गए। युवक की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले जाग गए मोहल्ले वाले बाहर निकले तब तक कर सवार भाग चुके थे। मोहल्ले वालों ने सूचना दी जिस पर मौके में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अब तक किसी भी व्यक्ति की तरफ से इस मामले में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button