CES 2024 : Lenovo लाया 2 इन 1 लैपटॉप, विंडोज और एंड्रॉयड का मजा एक साथ, जानें फीचर्स

CES 2024: Lenovo brings 2 in 1 laptop, enjoy Windows and Android together, know the features

CES 2024 : आज के समय में टेक्नोलॉजी दिनों-दिन आगे बढ़ रही है। कंपनियां अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लेकर आ रही हैं। अमेरिका में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 में शानदार प्रोडक्ट्स देखने को मिल रहे हैं। लेनोवो ने इस शो में एक ऐसा लैपटॉप पेश किया है। दरअसल, कंपनी ने एक ऐसा 2-in-1 लैपटॉप पेश किया है, जो एंड्रॉइड और विंडोज दोनों पर काम करता है। यह अब तक का सबसे बेहतरीन लैपटॉप माना जा रहा है। आइए आपको इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

लेनोवो ने Think Book Plus Gen 5 Hybrid नाम का डिवाइस पेश किया है। यह टू इन वन लैपटॉप है। यह विंडोज लैपटॉप भी है और एंड्रॉइड टैबलेट भी। आप इसे अपनी सहूलियत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे लैपटॉप मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं और जब चाहें तब टैबलेट में स्विच कर सकते हैं।

यह काम कैसे करता है?(CES 2024)

CES 2024 : Lenovo लाया 2 इन 1 लैपटॉप, विंडोज और एंड्रॉयड का मजा एक साथ, जानें फीचर्स

  • जब आप इसे लैपटॉप मोड में इस्तेमाल करेंगे तो यह लैपटॉप की तरह काम करेगा। जैसे ही आप इसकी डिस्प्ले हटा लेंगे, यह एंड्रॉयड टैबलेट में बदल जाता है।
  • विंडोज के लिए इसमें कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर, 32GB रैम, 1TB SSD और 75WHr बैटरी है, वहीं टैबलेट के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर, 12GB रैम और 38WHr की बैटरी मिलती है।
  • दोनों मोड में 14 इंच की 2।8K OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल होता है।

हार्डवेयर का दमदार कॉम्बो(CES 2024)

लैपटॉप मोड में Think Book Plus Gen 5 Hybrid में Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर, 32 GB रैम, 1 TB SSD और 75 WHr की बैटरी मिलती है। वहीं, टैबलेट मोड में यह Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर, 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज और 38 WHr की बैटरी से लैस है। इसकी 14-इंच की स्क्रीन 2।8K OLED डिस्प्ले के साथ आती है।

कितनी है इसकी कीमत?(CES 2024)

CES 2024 : Lenovo लाया 2 इन 1 लैपटॉप, विंडोज और एंड्रॉयड का मजा एक साथ, जानें फीचर्स

लेनोवो ने थिंकबुक प्लस जेन 5 हाइब्रिड की कीमत 1,999 अमेरिकी डॉलर (लगभग 1।66 लाख रुपये) रखी है और इसे इस साल की दूसरी तिमारी में बेचना शुरू करेगी। इस 2 इन 1 लैपटॉप के अलावा कंपनी ने CES 2024 में थिंकबुक 16 की नेक्स्ट जनरेशन मॉडल को भी पेश किया है। इसके पीछे चुंबक और पोगो पिन्स लगी हैं, जिन्हें कंपनी मैजिक बे कहती है।

कब आएगा भारत?(CES 2024)

जानकारी के मुताबिक लेनोवो ने अमेरिका में इस साल की दूसरी तिमाही में इस लैपटॉप को लगभग $1,999 (लगभग 1,65,000 रुपये) में लॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसे लाने के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन, ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि यह कैसे काम करता है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button