Betul Samachar: बीमार मां को अस्पताल में छोड़ा, बैंक से राशि भी उड़ाई, बोरदेही के कलयुगी शिक्षक की करतूत, पुलिस कर रही मामले की जांच

Betul Samachar: Left sick mother in hospital, also stole money from bank, act of Kalyugi teacher of Bordehi, police is investigating the case.

Betul Samachar: (बैतूल)। माता-पिता के बाद बच्चों में अच्छे संस्कार और शिक्षा शिक्षक से ही मिलती है। जब शिक्षक ही भक्षक बन जाए तो इनसे अच्छी शिक्षा से क्या उम्मीद रखी जा सकती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक शिक्षक अपनी मां को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया और उसे अस्पताल में ही छोड़कर चला गया। अब महिला की देखरेख के लिए उसके पास कोई भी परिजन नहीं है। अस्पताल के स्टॉफ द्वारा महिला को उपचार देकर देखरेख की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बोरदेही निवासी गुंता पति चुन्नीलाल आठनेरे (70) आग तापते समय महिला जल गई। जिसे उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया गया। महिला ही हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भर्ती किया है। अस्पताल में भर्ती करने के बाद महिला का शिक्षक बेटा तिलक उर्फ राजेश उसे अस्पताल में ही छोड़कर चला गया। अब महिला अकेली अस्पताल में है। आग से झुलसने के कारण महिला की हालत नाजूक बनी हुई है, लेकिन महिला की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। महिला को उम्मीद थी कि इस परेशानी में उसका बेटा उसके साथ रहेगा, लेकिन बेटे ने मां का साथ छोड़ दिया।

बेटा ले गया गहने और खाते से निकाल ली राशि

जब अस्पताल चौकी पुलिस महिला के बयान दर्ज करने पहुंची तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक महिला गुंता बाई ने अपने बयान में बताया कि उसका बेटा तिलक उर्फ राजेश उसे भर्ती करने के बाद छोड़कर चला गया। देखरेख करने वाला कोई नहीं है। बेटे ने उसके पास से गहने निकालकर चला गया और बैंक खाते से अंगूठा लगाकर 15 हजार रूपए की राशि भी निकाल ली। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार द्वारा भी पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। महिला की हालत गंभीर बनी है, कोई परिजन नहीं होने के कारण महिला को उपचार के लिए भोपाल भी रेफर नहीं किया जा पा रहा है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button