Alvida 2025: भाजपा को जिले से मिला सूबे का नया मुखिया, कांग्रेस में भी दिखी बदलाव की बयार

बीत रहे वर्ष में जिले की राजनीति का प्रदेश में बढ़ा कद, हादसे, परीक्षा परिणामों और तबादलों के लिए भी जाने जाएंगे मई से अगस्त के माह

Alvida 2025: बैतूल। विदाई की बेला में वर्ष 2025 के मई से अगस्त माह राजनैतिक में उथल-पूथल के लिए अमीट छाप छोड़ रहा है। दरअसल भाजपा की 45 वर्ष की राजनीति में पहली बार बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कद बढ़ाया है। उनकी नियुक्ति पर पूरे जिले में जश्र का माहौल रहा तो विपक्षी पार्टी कांग्रेस में भी हेमंत वागद्रे की जगह पूर्व विधायक निलय डागा को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इसका विरोध भी हुआ। चार माह में हादसों का सिलसिला थमा नहीं तो बारिश ने भी लोगों को हलाकान करके रखा। कई मुद्दों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे को घेरने में कसर नहीं छोड़ी। चार माह में जिले की राजनीतिक और अन्य क्षेत्रों में हुई उथल पूथल को सांझवीर टाईम्स पाठकों के लिए पेश कर रहा है।

मई

1 मई: खेड़ी में 12 लाख का आईपीएल सट्टा पकड़ाया, भीमपुर क्षेत्र में आंधी का कहर, कई घरों के छत उड़े, टावर गिरने से चार मवेशियों की मौत।2 मई: घोड़ाडोंगरी विधायक की कार्यप्रणाली से नाराज कार्यकर्ताओं का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा, जिला अस्पताल के कंडम भवन में एक्सपायरी दवाओं का जखीरा मिलने से हड़कंप।
3 मई: कुंडी के पास डंपर और टैंकर की भिड़ंत में एक की मौत दूसरा गंभीर।
4 मई: मुलताई में भूकंप के झटके से दहशत, लोग घरों के बाहर निकले, दामजीपुरा क्षेत्र में तीन स्थान पर चोरों की वारदात, जीम में वर्कआउट करते समय 29 वर्षीय कोलकर्मी की मौत।
6 मई: दसवीं और बारव्हीं का परीक्षा परिणाम घोषित, बारव्ही की प्रावीण्य सूची में जिले से कोई विद्यार्थी नहीं।
7 मई: सरकार के आपरेशन सिंदूर पर जिले में जश्र का माहौल, सारणी स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, सारणी कोयला खदान में हादसा, अरविंदो कंपनी के इंजीनियर के हाथ कटे।
13 मई: सीबीएसई के बारव्हीं कक्षा के परिणाम घोषित, आरडी पब्लिक स्कूल का दबदबा।
15 मई: चिचोली-भीमपुर जनपद में 13 करोड़ के घोटाले में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, सीईओ पर एफआईआर की मांग।
17 मई: मलकापुर के पास पातालकोट एक्सप्रेस के ब्रेक जाम, धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप।
20 मई: जिला अस्पताल में केबल कटने से इंटरनेट सेवा बाधित, पैथालाजी रिपोर्ट के लिए परेशान हुए मरीज।
21 मई: आमला जा रही लाखों की अंग्रेजी शराब की खैप पकड़ाई, पुलिस की कार्रवाई, बैतूल में महसूस किए भूकंप के हल्के झटके।
24 मई: बैतूल शहर में पानी के लिए त्राही-त्राही, लोगों ने पंप चालक का किया घेराव।
25 मई: नौतपे की शुरुआत, गर्मी ने पहले ही दिन लोगों को हलाकान किया।
26 मई: कृषि भूमि खरीदने पर खेड़ी के भाजपा नेता पर पुलिस की एफआईआर।
27 मई: बैतूल की वन विभाग की टीम ने सागर में फर्नीचर मार्ट पर छापा मारा लाखों की सागौन जब्त।
28 मई: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सारणी पहुंचे, रोड शो के बाद कार्यक्रम में शामिल हुए, सागौन तस्करी की बड़े नेटवर्क का वन विभाग ने किया खुलासा।

जून

2 जून: बैतूल बाजार के आरूल में गेहूं बेचकर शराब पीने वाली गर्भवती पत्नी को पति ने लाठियों से पीटकर की नसृंश हत्या।
3 जून: बैतूल के विनोबा वार्ड में मानसिक रोगी का तांड़व, 18 वाहनों के कांच तोड़े, सांप के काटने पर जिंदा कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा मरीज, मचा हड़कंप।
5 जून: शाहपुर की डोडरामोआड़ रेत खदान पर विवाद, रेत कंपनी परिसर में तोड़फोड़ से मामला गरमाया।
7 जून: बकरीद की धूम, अच्छी बारिश के लिए उठे हजारों हाथ।
8 जून: डॉ मनोज हुरमाड़े बैतूल सीएमएचओ बनाए गए, पुलिस ने हथियार दिखाकर डकैती करने वाले गल्ला व्यापारी के करीबी को किया गिरफ्तार।
11 जून: स्वास्थ्य- राजस्व विभाग की थोकबंद तबादला सूची जारी, लंबे समय से जमे कर्मचारी इधर से उधर।
14 जून: व्हाइट टाइप सड़क की धीमी रफ्तार से लोगों में आक्रोश।
16 जून: बैतूल स्टेशन पर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी में आग लगने से हड़कंप।
18 जून: जिले में प्री मानसून की दस्तक।
20 जून: स्क्रैप और तांबे के तार चुराने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, पांच लाख का सामान जब्त।
21 जून: बैतूल की चौपाटी पर एक ही रात में ही सात दुकानों के ताले टूटे।
22 जून: मानसून की जोरदार दस्तक, पूरे दिन रिमझिम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
23 जून: ताप्ती बैराज के बटर वाल्व में बड़ा लीकेज, सप्लाई प्रभावित।
24 जून: बुजुर्ग के सीने में दर्द के बाद मौत होने पर मरीज के परिजनों का जिला अस्पताल में हंगामा, सदर में बैतूल एसडीएम के निवास पर चोरों की दिनदहाड़े सेंधमारी।
25 जून: वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले।
27 जून: अधिवक्ता के संघ के चुनाव में जबरदस्त उत्साह, अशोक वर्मा चुने गए नए अध्यक्ष, चिचोली में स्कूटी सवार एनआरसी केयर टेकर की ट्रक से कुचलने से मौत, बेटा गंभीर, पहली बार मूसलाधार बारिश से बोवनी की तैयारी में जुटे किसान।
28 जून: अस्पताल परिसर में एंबुलेंस संचालकों के बीच जमकर मारपीट।
29 जून: नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में किसान की मौत के बाद हाइवे पर जाम, पांच थानों का पुलिस बल तैनात।

जुलाई।

2 जुलाई: बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को निर्विरोध प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुना गया, जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न
4 जुलाई: जबलपुर में हुए सड़क हादसे में शाहपुर क्षेत्र के दो युवकों की मौत से मातम।
5 जुलाई: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान।
6 जुलाई: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल का पहली बार बैतूल आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत, जिले में बारिश का कहर, घोड़ाडोंगरी में तीन इंच बारिश।
7 जुलाई: महूपानी के पास गूगल मैप के साहरे जा रहे तूफान वाहन नाली में घुसा, 18 लोग घायल।
8 जुलाई: मूसलाधार बारिश से माचना एनीकेट पहली बार लबालब, सतपुड़ा जलाशय के सात गेट खोले।
11 जुलाई: यूरिया की भारी किल्लत के बाद खेड़ी में किसानों का चक्काजाम, अंतराष्ट्रीय कराते में सिल्वर जीतने वाली कल्याणी कोड़ेपे का बैतूल पहुंचने पर ऐतिहासिक स्वागत।
13 जुलाई: बैतूल में जब्त ट्रक छुड़वाने के नाम ढाई लाख की धोखाधड़ी के आरोपी पकड़ाएं।
14 जुलाई: बैतूल के गंज क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों का आतंक, चार जगह चोरी का प्रयास।
17 जुलाई: केंद्रीय मंत्री डीडी और प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में जल जीवन मिशन की बैठक में बवाल, काम अधूरे रहने पर बिफरे विधायक, स्वच्छता रैकिंग के परिणाम में बैतूल नपा को देश में 67वां स्थान।
19 जुलाई: सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 11 नंबर इकाई ने 200 दिन लगातार चालू रखकर रिकार्ड बनाया।
21 जुलाई: आदिवासी युवक की मौत पर हंगामा, जिला अस्पताल के सामने शव रखकर लगाया जाम, मुलताई के चौथिया में बारिश का तांड़व, मकान ढहने से युवती की मौत, मां गंभीर।
26 जुलाई: आठनेर के सेहरीढाना में उल्टी दस्त का प्रकोप, 6 गंभीर मरीज को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा, जिले में मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त।
27 जुलाई: पुलिस विभाग में दस टीआई और उपनिरीक्षकों के तबादले, चेन्नई नई दिल्ल्ली मार्ग पर बारिश के कारण सोनाघाटी के पास सेफ्टी गार्ड टूटकर ओएचई रेलवे लाइन पर गिरा।
29 जुलाई: जिले में नागपंचमी की धूम।
31 जुलाई: पाथाखेड़ा की कोयला खदान में भारी बारिश से पानी भरा, मोटर चलाकर पानी निकालने की कवायद।

अगस्त

1 अगस्त: भैंसदेही में आदिवासी युवक की पिटाई पर बवाल, हजारों आदिवासियों के पहुंचने पर आठ थानों का पुलिस बल करना पड़ा तैनात।
4 अगस्त: युरिया खाद नहीं मिलने पर हमलापुर में किसानों का हंगामा, पुलिस को पहुंचकर करना पड़ा हस्तक्षेप।
6 अगस्त: कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी में आग लगने से बैतूल स्टेशन पर हड़कंप।
7 अगस्त: बैतूल नपा के सम्मेलन में जेल की जमीन-आउटसोर्स कर्मचारियों को रखने पर कांग्रेसी पार्षदों का हंगामा।
8 अगस्त: मंडी में सांझवीर के स्टिंग आपरेशन में किसानों से पैसे लेते हम्माल कैमरे में कैद, लूट के लिए महिला की गला रेतकर हत्या, जिला अस्पताल के मैनेजर शिवेंद्र अंबूलकर पर रेप के आरोप के बाद उज्जैन पुलिस गिरफ्तार कर ले गई।
11 अगस्त: सरदार विष्णु सिंह की प्रतिमा स्थापना पर आदिवासी समाज की विशाल रैली।
14 अगस्त: तेज बारिश के बाद कोहरे का अटैक, सुबह 10 बजे तक वाहनों की धीमी रफ्तार।
15 अगस्त: जिले में स्वतंत्रता दिवस की धूम, प्रभारी मंत्री शिवाजी पटेल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज।
17 अगस्त: तहसीलदारों की हड़ताल से तहसीलों में कामकाज ठप, बैतूल के पूर्व विधायक निलय डागा को जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया।
18 अगस्त: झंडे निकालने पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं में विवाद, कांग्रेसियों ने कोतवाली थाने का किया घेराव, बैतूल के पूर्व सांसद सुभाष आहूजा का निधन।
19 अगस्त: बटकीडोह में उफनती नदी में फंसे तीन युवक, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान, 20 अगस्त: जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर बवाल, बैतूल पहुंचे पीसीसी चीफ के सामने कांग्रेसियों की जमकर नारेबाजी।
22 अगस्त: पीसीसी चीफ जित्तू पटवारी के मुलताई विधायक को निकम्मा कहने पर बवाल, भाजपाइयों का प्रदर्शन, वेतन न मिलने पर नपा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कोतवाली में प्रदर्शन करने वाले जिला कांग्रेस अध्यक्ष डागा समेत 16 कांग्रेसियों पर एफआईआर।
25 अगस्त: एफआईआर निरस्त करने को लेकर कांग्रेसियों का धरना,
26 अगस्त: जिला अस्पताल के पूर्व सीएस डॉ प्रदीप धाकड़ पर महिला ने लगाया रिश्वत का आरोप।
27 अगस्त: 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत, सारणी के बगडोना में तेज रफ्तार ट्राले ने 11 मवेशियों को रौंधा।
28 अगस्त: डेंगू के दो मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, शाहपुर के पास ट्रेवलर वाहन पलटा, जिले में मूसलाधार बारिश जारी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button