Betul Jua News: भैंसदेही क्षेत्र में जुआ- सट्टा का कारोबार पर विधायक सख्त, वीडियो देखने पर स्टाफ को लताड़, एसपी से शिकायत

Betul Jua News: MLA strict on gambling-betting business in Bhainsdehi area, staff reprimanded for watching video, complaint to SP

Betul Jua News:(बैतूल)। भैंसदेही क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमान पर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। अनुविभाग होने के बावजूद एसडीओपी के अलावा टीआई भी इन गतिविधियों के संचालन पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। पिछले दिनों कोथलकुंड में एक घर में खुलेआम सट्टा कारोबार संचालित होने का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने एसडीओपी और भैंसदेही टीआई को फटकार भी लगाई। हालांकि फिर भी यह कारोबार संचालित होता रहा तो एसपी से शिकायत की गई। इसके बाद कुछ दिनों तक कारोबार बंद होने की खबर है। इतना ही नहीं विधायक श्री चौहान ने अपने क्षेत्र में जुआ-सट्टे का कारोबार संचालित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई के लिए एसपी को कहा है।

सूत्र बताते हैं कि भैंसदेही अनुविभाग में पिछले लंबे समय से जुआ और सट्टे के कारोबार ने पैर पसार लिए हैं। स्थिति नियंत्रण से बाहर होते जा रही है। कई युवक मेहनत की कमाई सट्टे-जुएं में लूटा रहे हैं। इसके कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं। भैंसदेही अनुविभागीय अधिकारी और क्षेत्र के टीआई इसे नकार रहे हैं, लेकिन जब मामला सीधे क्षेत्रीय विधायक तक पहुंचा तो उन्होंने नाराजगी जाहिर कर दी। विधायक श्री चौहान ने कोथलकुंड में एक सट्टा कारोबारी द्वारा खुलेआम में एक घर में सट्टा कारोबार संचालित होने का वीडियो देखने के बाद एसडीओपी और टीआई की क्लास ले ली। इसके बाद उन्होंने एसपी को भी इस संबंध में दूरभाष पर अवगत कराया। एसपी ने विधायक की भावनाओं को समझते हुए सटोरियों पर कार्रवाई के निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिए हैं।

यहां देखें वीडियो…

दामजीपुरा में भी ले चुके क्लास

विधायक श्री चौहान दामजीपुरा क्षेत्र में भी पिछले दिनों अवैध गतिविधियों को लेकर क्षेत्र के एसडीओपी और थाना प्रभारी की क्लास ले चुके हैं। उन्होंने मंच से अपने उद्बोधन के दौरान स्पष्ट कह दिया था कि उनके क्षेत्र में जुआ सट्टा का कारोबार बिलकुल नहीं चलेगा। यदि कहीं जानकारी मिली तो संबंधित थाना प्रभारी इसके जिम्मेदार होंगे। सभा खत्म होने के बाद उन्होंने एसडीओपी को बुलाकर भी हिदायत दे दी कि अब उनके क्षेत्र में जुए सट्टे का कारोबार संचालित नहीं होगा। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा। विधायक के तेवर देखकर कार्यक्रम में सन्नाटा पसर गया था।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button