Betul Crime: लिव इन रिलेशनशिप मेें रह रही महिला की प्रेमी ने कर दी हत्या, विवाद के बाद सिर पर भारी वस्तु से किया था वार

Betul Crime: A woman living in a live-in relationship was murdered by her lover, after a dispute, she was hit on the head with a heavy object.

Betul Crime:(बैतूल)। भैंसदेही थाना क्षेत्र में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। भैंसदेही थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शशि बाई अपने पति चिचोलाढाना निवासी सुखमन धुर्वे को छोड़कर प्रेमी पवन इवने निवासी भैंसदेही के साथ लिव इन रिलेशनशीप में रह रही थी। महिला और प्रेमी के बीच शनिवार की रात को किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि प्रेमी पवन इवने ने प्रेमिका शशि के सिर पर किसी वस्तु से वार कर दिया। महिला को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां से जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर कर दिया। महिला को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया था। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर करने की तैयारी थी, लेकिन महिला की उपचार के दौरान रविवार दोपहर को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रात के समय मारपीट की घटना होने पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया था। अब महिला की मौत हो जाने के बाद 302 की धारा में इजाफा कर दिया है।

बताया जा रहा है कि महिला की लगभग 15 वर्ष पहले चिचोलाढाना निवासी सुखमन धुर्वे के साथ विवाह हुआ था। महिला की 10 वर्ष की बेटी भी है, महिला ने डेढ़ वर्ष पहले अपने पति को छोड़ दिया और प्रेमी पवन इवने के साथ रहती थी। प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। शनिवार की रात को भी दोनों के बीच विवाद हो गया और महिला के साथ उसके प्रेमी ने मारपीट कर दी। मारपीट में महिला को सिर और अन्य जगह पर गंभीर चोट आई थी। जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। भैंसदेही पुलिस का कहना है कि प्रेमी और प्रेमिका के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी जानकारी यदि सामने नहीं आई है। आरोपी और महिला के परिजन के बयान दर्ज करने के बाद ही घटना के बारे में जानकारी सामने आएंगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button