Betul Weather News: 6 डिग्री तापमान में ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे केंद्रीय विद्यालय के नौनिहाल, स्कूल का समय नहीं बदला

Betul Weather News: Children of Kendriya Vidyalaya are going to school shivering in 6 degree temperature, school timings not changed.

तापमान में फिर आई गिरावट, 6 डिग्री पर पहुंच पारा…

बैतूल। पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। पूरा जिला शीत लहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड में भी बच्चों को सुबह के समय स्कूल जाना पड़ रहा है। सुबह स्कूल लगाकर बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद केंद्रीय विद्यालय में सुबह 8 बजे से कक्षाएं संचालित हो रही हैं। छोटे-छोटे बच्चे ठंड का टार्चर झेलते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सेहत बिगड़ने की संभावना बनी रहती है। शीत लहर को देखते हुए अन्य स्कूलों के समय में बदलाव किया है। स्कूल सुबह 10 बजे से लग रहे हैं, लेकिन केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को सुबह 8 बजे स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।

स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों की सेहत को लेकर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कड़ाके की ठंडे में स्कूल जाते देख परिजनों की चिंता बढ़ रही है। परिजनों का कहना है कि सुबह के समय स्कूल का संचालन होने से बच्चों की सेहत पर असर पड़ सकता है। केंद्रीय विद्यालय में भी ठंडे के दिनों में कक्षाएं सुबह 10 बजे से संचालित होना चाहिए। मप्र शासन ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए 20 जनवरी तक कक्षाएं 10 बजे लगाने का फैसला लिया था। इस स्थिति के बाद भी ठंड के तेवर कम नहीं हुए तो कक्षाएं 10 बजे से लगाने के फैसले को यथावत रखा है। आगामी 28 जनवरी तक कक्षाएं 10 बजे तक ही संचालित होगी, लेकिन केंद्रीय विद्यालय में सुबह से कक्षाएं लग रही है।

6.2 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमानपूरे

जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। तापमान में फिर गिरावट दर्ज की है। बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया है। तापमान में 1.6 डिग्री की फिर से गिरावट आ गई है। ठंड इतनी अधिक पड़ रही है कि शाम ढहलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लग जाता है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। दिन में भी ठंडी हवाओं के कारण गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं, दिन में भी पड़ रही ठंड से लोग परेशान है। सरकारी कार्यालयों में भी लोग कार्यालय से बाहर निकलकर धूप का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है और एक दो दिन तक ठंड इसी तरह जारी रहने की संभावना है। बुधवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। 6.2 डिग्री से कम तापमान अब तक नहीं पहुंचा है।

दिनांक न्यूनतम तापमान(डिग्री्र)

  • 15 जनवरी 11.4
  • 16 जनवरी 11.0
  • 17 जनवरी 11.5
  • 18 जनवरी 14.0
  • 19 जनवरी 12.7
  • 20 जनवरी 13.5
  • 21 जनवरी 10.0
  • 22 जनवरी 8.2
  • 23 जनवरी 10.0
  • 24 जनवरी 7.8
  • 25 जनवरी 6.2

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button