Sanitation Survey Team: स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम बैतूल पहुंची, ट्रेचिंग ग्राउंड औऱ शहर की टटोली नब्ज

सर्वेक्षण से तय होगी नगरपालिका की रेटिंग, सभी को उम्मीद

Sanitation Survey Team: बैतूल। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026-27 के तहत रविवार सर्वेक्षण दल बैतूल पहुंच चुका है। नगर पालिका द्वारा पिछले एक महीने से की जा रही तैयारियों का असर अब नजर आने लगा है। सर्वेक्षण टीम ने शहर की स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए ट्रेचिंग ग्राउंड, कचरा प्रबंधन व्यवस्था और शहर के विभिन्न अंदरूनी क्षेत्रों का अवलोकन किया।

प्राप्त जसनकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान टीम ने ट्रेचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। नगर पालिका द्वारा शहर में लगातार विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा था । मुख्य सड़कों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों और वार्डों में साफ-सफाई के साथ डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को मजबूत किया गया है। नालियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की देखरेख और सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए गए हैं।

सर्वेक्षण टीम ने कढ़ाई क्षेत्र में विकसित किए जा रहे नए ट्रेचिंग ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। यहां कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन और भविष्य की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई। इसके अलावा टीम ने शहर के अंदरूनी मोहल्लों और वार्डों में पहुंचकर साफ-सफाई, कचरा संग्रहण और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया।

हर स्तर पर नपा ने की व्यवस्थाएं दुरुस्त

 जानकारी मिली है कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। शहर की रैंकिंग बेहतर करने के उद्देश्य से हर स्तर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड में जमा पुराने कचरे के निष्पादन का कार्य भी किया गया है तथा शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। नगर पालिका ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे कचरा इधर-उधर न फेंके और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button