Betul Today News: 24 करोड़ की लागत से बदलेगी रेलवे स्टेशन की सूरत, बैतूल अमृत रेलवे स्टेशन का काम शुरू

Betul Today News: The face of the railway station will change at a cost of Rs 24 crore, work on Betul Amrit Railway Station started.

Betul Today News:(बैतूल)। लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत से बैतूल रेलवे स्टेशन की सूरत बदली जा रही है। इसकी विधिवत शुरुआत गुरुवार से हो गई। सुबह जेसीबी की सहायता से स्टेशन के बाहरी परिसर में ऑटो स्टेण्ड के बाजू में बने पाथवे को हटाया गया है। केंद्र सरकार ने बैतूल सहित जिले के 4 स्टेशनों को अमृत स्टेशनों में शामिल किया है। जिनके निर्माण के बाद रेलवे स्टेशन खूबसूरत नजर आएंगे। यात्रियों को सुविधाएं भी मिल सकेगी।

93 करोड़ से होगा स्टेशनों के कायाकल्प(Betul Today News)

अमृत भारत स्टेशन योजना से जिले के चार रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलेंगी । जिले के बैतूल, आमला, घोड़ाडोंगरी और मुलताई रेलवे स्टेशन पर कुल 93 करोड़ रुपए से विकास कार्य किया जाएगा। पूर्व में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल शिलान्यास कर चुके हैं। जिले के बैतूल, आमला, घोड़ाडोंगरी और मुलताई स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस योजना में आमला स्टेशन पर 31.7 करोड़, बैतूल स्टेशन पर 24.9 करोड़, घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर 18.5 करोड़ तथा मुलताई स्टेशन पर 17.5 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं(Betul Today News)

अमृत स्टेशन बनाने केबाद रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएगा। इसमें सर्कुलेशन एरिया रोड, ड्रेनेज वर्क, पार्किंग एरिया, पाथवे, लैंड स्केपिंग और हार्टिकल्चर, गार्डन डेकोर, स्कल्पचर, यार्ड में बाउंड्री वॉल, एंट्रेंस पोर्च और गेट, एलिवेशन, टॉयलेट और वेटिंग हाल सुविधा में बढ़ोतरी, नया बुकिंग ऑफिस, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, अच्छी गुणवत्ता का फर्नीचर, प्लेटफार्म पर छत सहित टेलीकॉम सुविधाएं शामिल हैं।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button