Betul Crime News: सायबर क्राइम की शिकार प्रसूत, खाते से निकाले 11 हजार
Betul Crime News: Child victim of cyber crime, Rs 11,000 withdrawn from account

प्रसूति सहायता योजना के तहत मिली थी राशि, सायबर सेल में शिकायत…
Betul Crime News:(बैतूल)। आए दिन सायबर ठगी के मामले सामने आने के बावजूद लोगों में जागरूकता की कमी नजर आ रही है। एक प्रसूता ऐसी ही एक घटना का शिकार तब हो गई, जब शासन स्तर पर खाते में डाली गई 11 हजार रुपए की राशि सायबर ठगों ने उड़ा दी। महिला ने इसकी शिकायत सायबर थाने में दर्ज कराई है।
10 दिसम्बर को बेटी को दिया था जन्म(Betul Crime News)
पूरे मामले को लेकर प्रसूता महिला सुभद्रा इंगले के पति श्रवण ने बताया कि 19 दिसम्बर को उनकी पत्नी ने जिला अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया था। प्रसूति सहायता योजना के तहत आंगनबाड़ी के माध्यम से बकायदा आवेदन भी किया गया था। शुक्रवार पत्नी और दोनों के मोबाइल पर कॉल आया था। काल उन्होंने नहीं बल्कि पत्नी ने रिसीव कर लिया। इसमें कहा गया कि किसी कारण वश योजना का पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। ठग ने फोन पे का नम्बर लेकर थोड़ी देर बाद ही एक लिंक भेज कर उसे क्लिक करवा दिया । इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सारणी शाखा में उनकी पत्नी के खाते से 11 हजार रुपए विड्रॉल हो गए। घटना का पता चलने के बाद शिकायत सायबर थाने में की गई है।
प्रसूताओं को 16 हजार रुपए मिलती है सहायताशासन द्वारा(Betul Crime News)
चलाई जा रही इस योजना के तहत उन महिलाओं को 16 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा ने बताया कि इस योजना के लिए संबल कार्ड धारक महिलाएं पात्र होती हैं। योजना के तहत किश्तों में राशि दी जाती है। पहली किश्त में 4 हजार, दूसरी किश्त जननी सुरक्षा मद मे 1400 रुपए तथा आखरी किश्त 10हजार 600 रुपये की प्रदान की जाती है। महिला ठगी का शिकार हुई यह दु:खद है। लोगों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचने की आवश्यकता है।




