Collector News Today: रात में कलेक्टर का निरीक्षण, आज सुबह ताबड़तोड़ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Collector News Today: Collector's inspection at night, prompt action to remove encroachment this morning

राजस्व-नगरपालिका-खनिज विभाग के अधिकारी सहित पुलिस बल रहा तैनात

Collector News Today:(बैतूल)। जिला प्रशासन ने शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने की कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार रात को कलेक्टर, एसपी के निरीक्षण के बाद गुरूवार सुबह से ही अतिक्रमण हटाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हडक़ंप मच गया है। कई लोग अधिकारियों और नगरपालिका की टीम को देखते ही स्वत: ही अतिक्रमण हटाने लग गए। कई लोगों ने सडक़ तक दुकानें फैला दी थी। दुकान संचालक भी सामान समेटते नजर आए। इस बार अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए है कि अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्ती से कार्रवाई करेेंगे।

बुधवार शाम को कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी और एसपी सिद्धार्थ चौधरी सहित अधिकारियों ने पैदल बडोरा पहुंचकर अतिक्रमण की यथा स्थिति को देखा। कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए थे कि अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई कर हटाया जाए। कलेक्टर के निर्देश के बाद अगले दिन गुरूवार सुबह से ही एसडीएम अभिषेक चौरसिया, तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, नगरपालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया, खनिज अधिकारी मनीष पालेवार सहित नगरपालिका और पुलिस की टीम दल-बल के साथ जेसीबी लेकर बडोरा पहुंच गई। जैसे ही अधिकारियों और नगरपालिका की टीम को देखा वैसे ही लोग सख्ते में आ गए।

आनन-फानन में लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कलेक्टर के निरीक्षण के बाद ही कुछ अतिक्रमणकारी अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर नहीं थे, लेकिन जब सुबह ही अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहुंची तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। कई लोगों ने सडक़ तक अतिक्रमण कर दिया था, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही थी। माचना नदी के पास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कई लोगों ने स्थाई तौर पर टीन शेड डालकर अतिक्रमण कर लिया था, इसे हटाने की कार्रवाई की है। दोपहर 2.30 बजे तक बडोरा पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो चुकी थी। इधर बैतूलबाजार रोड और आठनेर मार्ग से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के बाद अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे

पक्के अतिक्रमण पर भी चली जेसीबी(Collector News Today)

अतिक्रमण की कार्रवाई में कुछ पक्के अतिक्रमण पर भी जेसीबी चलाई गई है। तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोगों ने सडक़ तक प्लेटफार्म बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। इस पक्के अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाने की कार्रवाई की है। हालांकि अतिक्रमण में मकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। मकानों के सामने किया गया पक्का अतिक्रमण ही हटाया गया। कई लोगों ने दुकानों के सामने टीन शेड डाल दिए थे। जिससे आवाजाही में परेशानी होती थी जिसे हटाया गया। कुछ लोगों ने अस्थाई तौर पर अतिक्रमण किया था। अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तहसीलदार श्रीवास्तव ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पूरे समय पुलिस बल रहा मौजूद(Collector News Today)

अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान पूरे समय सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान कही विवाद की स्थिति न निर्मित हो जाए, जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था बनाकर रखे थे। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए यातायात पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जाम की स्थिति न निर्मित हो,इसलिए यातायात पुलिस ने मोर्चा संभालकर रखा था। हालांकि अतिक्रमण के दौरान कहीं भी विवाद की स्थिति सामने नहीं आई है।

इनका कहना…

बडोरा माचना नदी के पास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है, जिसमें सडक़ किनारे से पूरा अतिक्रमण हटाया है। अतिक्र्रमणकारियों को हिदायत भी दी गई कि वे दोबारा अतिक्रमण न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

अतुल श्रीवास्तव, तहसीलदार, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button