Betul News: चोर समझ कर ट्रेन में युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या, दक्षिण एक्सप्रेस 3 घण्टे विलंब से बैतूल आई

Betul News: A young man was brutally beaten to death in the train after thinking he was a thief, Dakshin Express arrived in Betul 3 hours late.

जीआरपी ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया

Betul News: बैतूल। महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में हत्या का गंभीर मामला सामने आया है।ट्रेन की जनरल बोगी में सफर कर रहे एक युवक को चोर समझकर चार लोगों ने बुरी तरह पीट दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस मामले में जीआरपी ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण एक्सप्रेस (12721) हैदराबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी। यह घटना नागपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की जनरल बोगी में हुई। ट्रेन में सफर कर रहे लोगों ने युवक को मोबाइल चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह 9.15 बजे की है।

मृतक यात्री का नाम शशांक रामसिंह राज बताया जा रहा है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद दक्षिण एक्सप्रेस नागपुर से 3 घण्टे विलंब से निकली। बैतूलके यह ट्रेन 12 बजे आती है, लेकिन गुरुवार 3.15 बजे आई।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button