Betul News: कल गणेश विर्सजन : बैतूल से बाहर का बल भी रखेगा चप्पे-चप्पे पर नजर
Betul News: Ganesh Visarjan tomorrow: The force outside Betul will also keep an eye on every inch

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से रखेंगे निगरानी, प्रशासन और संयुक्त टीम भी करेंगी निगरानी
Betul News: बैतूल। अनंत चर्तुदशी पर निकलने वाले जुलूस पर पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर बनी रहेगी। पुलिस ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है। जमीन से लेकर आसमान तक हर हरकत पर नजर रखी जाएगी। चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शहर के तीन स्थानों पर व्यवस्था बनाई गई है। चयनित स्थानों पर ही प्रतिमा वर्सजन करने के निदे्र्रश दिए गए है। सुरक्षा की दृष्टि से पंचमढ़ी से पुलिस बल बैतूल पहुंचा है। अनंत चर्तुदशी 6 सितम्बर को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश को विदाई दी जाएगी। इस मौके पर जगह-जगह से विशाल जुलूस निकाले जाएगे।
नगर पालिका ने विसर्जन के लिए केवल तीन ही स्थानों पर व्यवस्था बनाई है। विसर्जन के लिए एक पाईंटों को बंद कर दिया है। यहां प्रतिमाएं विसर्जित नहीं हो सकेगी। शनिवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश विसर्जन होगा। गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। शहर में लगभग एक सैकड़ा से अधिक स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे। इस बार भी गणेश विसर्जन के दौरान निकलने वाले जुलूस के दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी।
शनिवार को सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार रात से ही जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी जाएगी। गणेश मंडलों को निर्देश दिए है कि तय रूट के अनुसार ही वे जुलूस निकालें। जुलूस में किसी प्रकार से कोई विवाद की स्थिति ना बनें, इसका पूरा ध्यान रखा जाएं। सभी को प्रशासन ने जारी किए गए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार से गणेश प्रतिमा विसर्जन का सिललिसा शुरु होगा, जो देर रात्रि रविवार तक चलते रहेगा।
हमलापुर में नहीं होगा प्रतिमाओं का विसर्जन
नगरपालिका ने इस बार तीन ही स्थानों पर गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था बनाई है, जिसमें माचना नदीं करबला घाट और बडोरा पुल के पास दामादैय्यत घाट और माचना एनीकेट शामिल हैं। इन तीन ही स्थानों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए इस बार हमलापुर स्थित माचना नदी पर प्रतिमा विसर्जन पर प्रतिबंध लगाया गया है। करबला और बडोरा पुल तथा फिल्टर प्लांट के पास तीन जगह प्रतिमा विसर्जन के लिए नगरपालिका ने दो स्थानों पर कुंड बनाए है।
इन तीन स्थानों पर लाइटिंग की व्यवस्था रहेगी। करबला घाट और बडोरा पुल दामादैय्यत घाट पर प्रतिमा विर्सजन के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है। रात के समय भी यहां प्रतिमा विसर्जन कर सकेंगे। नगरपालिका की टीम के अलावा पुलिस बल भी तैनात रहेगा। नगरपालिका के अधिकारियों ने सभी से आग्रह किया है कि वे तय स्थान पर ही प्रतिमा विसर्जन के लिए लेकर जाएं।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
गणेश विसर्जन को लेकर इस बार भी बाहर से पुलिस बल बुलाया गया है। एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि पचमढ़ी से 60 पुलिस बल के जवान बुलाए है। स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। वन कर्मियों को भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जाएगा। व्यवस्था बनाने के लिए ग्राम कोटवारों की भी मदद ली जाएगी। जिला मुख्यालय पर कई पाईंट चिंहित किए है। इन सभी पाईंट पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। कोतवाली और गंज थाने से पुलिस मोबाइल टीम बनाई गई है।
इस टीम द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। शहर के कुछ पांईंटों पर अतरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाएं गए है, इन कैमरों के माध्यम से जुलूस पर नजर रखी जाएगी। साथ ही ड्रोन कैमरे भी आसमान में नजर बनाएं रखेंगे। पुलिस विभाग द्वारा शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी होगी। किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगा।
जगह-जगह हुए गणेश उत्सव पर विशाल भंडारे
जिलेभर में चल रहे गणेश उत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से जगह-जगह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा की आराधना के साथ भक्तों ने प्रसादी का आनंद लिया और धार्मिक उत्साह का माहौल पूरे जिले में देखने को मिला। गणेशोत्सव पंडालों में प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण और भंडारे की व्यवस्था की गई। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों तक जगह-जगह लोगों ने सामूहिक भंडारे का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं को भोजन कराया। भंडारों में खिचड़ी, पूरी-सब्जी, हलवा, खीर, खिचड़ी-पुलाव और अन्य व्यंजनों का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। शुक्रवार को दिन दिन भर हवन-पूजन के साथ भंडारे का आयोजन चलते रहा।
इनका कहना…
गणेश विसर्जन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है, ड्रोन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी। किसी ने भी शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगा।
निश्चल एन झारिया
पुलिस अधीक्षकर, बैतूल
इस बार गणेश प्रतिमा विर्सजन के लिए तीन स्थानों को चिन्हित किया है। यहां पर रात्रि कालीन के समय भी प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई है।
संतोष धनेलिया
स्वच्छता निरीक्षक, नगर पालिका बैतूल




