Betul News: बैतूल में खेल सुविधाओं के विस्तार पर मंथन

विधायक हेमन्त खंडेलवाल पहुंचे स्टेडियम खिलाड़ियों से लिए सुझाव
Betul News: बैतूल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचकर उन्होंने जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों, खेल संगठनों के प्रतिनिधियों एवं खेलप्रेमियों के साथ एक सार्थक संवाद किया। जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार, युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा आधुनिक संसाधनों से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

संवाद के दौरान खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिनिधियों ने स्टेडियम में आवश्यक खेल संसाधनों की उपलब्धता, प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार, विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव रखे। खिलाड़ियों के सुझवो को लेकर उन्होंने कहा कि बैतूल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन और सुविधाओं की है।
जानकारी मिली है कि खिलाड़ियों के सुझाव पर स्टेडियम के पीछे स्थित रेस्ट हाउस की जगह को स्टेडियम में शामिल किए जाने पर भी चर्चा हुई है। खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
प्रदेश सरकार द्वारा खेल अधोसंरचना को मजबूत करने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बैतूल जिले की खेल प्रतिभाओं को भविष्य में आधुनिक संसाधन, बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जिले के खिलाड़ी प्रदेश और देश स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री अतीत पावर, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा सहित जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी, खेल संगठन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




