Bjp News : सांसद डीडी उईके को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

BJP News: MP DD Uike gets big responsibility in BJP

अनुसूचित जनजाति मोर्चा का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाया

Bjp News : (बैतूल)। बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उईके को भाजपा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। एमपी में मतदान के पहले आदिवासी वर्ग के बड़े चेहरे श्री उईके को संगठन ने अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इनकी नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अनुशंसा पर की गई है।

श्री उईके पहले से ही सांसद होने के साथ लोकसभा की विभिन्न समितियों के सदस्य भी है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय की गई है, जब प्रदेश में 17 नवम्बर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। चूंकि पूर्व में उनका नाम घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट से उछला था, लेकिन पार्टी ने यहां से पूर्व विधायक स्व. सज्जन सिंह उईके की पत्नि को टिकट से नवाजा है। ऐसे में आदिवासी वर्ग के बड़े चेहरे श्री उईके को अनुसूचित जनजाति मोर्चे का कार्यवाहक अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

जानकार सूत्र बताते है कि सांसद श्री उईके का उपयोग अब पूरे प्रदेश की आदिवासी विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए किया जा सकता है। पिछले दिनों आदिवासी विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा ने 5 अलग-अलग यात्रा निकाली थी, लेकिन इनमें से एक का जिम्मा श्री उईके को सौंपकर बड़ी जिम्मेदारी थी। उनकी अगवाई में छिंदवाड़ा से मंडला तक आदिवासी वर्ग को साधने के लिए यात्रा निकाली गई। इसका समापन प्रधानमंत्री की मौजूदगी में किया गया था। श्री उईके को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button